सीधे आसमान की तरफ गोली दागने पर वह कितनी ऊंचाई तक जाएगी?

(AI Photos)

Deepak Verma
Jun 25, 2024

बंदूक से गोली की औसत रफ्तार 3,000 किलोमीटर प्रति घंटा होती है.

अगर बंदूक का मुंह आसमान की ओर करके गोली दागी जाए तो वह कितनी ऊंचाई तक जाएगी?

फॉर्म्युला

किसी चीज को ऊपर फेंके जाने पर गति का फॉर्म्युला v2/2g है. इसमें v गोली का प्रारंभिक वेग है और g गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण है (9.81m/s2).

ऊंचाई

किसी हैंडगन से निकली गोली की रफ्तार 380m/s होती है. इस हिसाब से आसमान में मारी गई गोली करीब 7,360 मीटर ऊंचे तक जानी चाहिए.

रिएलिटी

लेकिन वास्तविकता में हवा का प्रतिरोध गोली की रफ्तार को खासा कम कर देगा. यानी अधिकतम दूरी इस आंकड़े के 1/5 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

प्रयोग

1940 के दशक में अमेरिकी सेना के मेजर जनरल जूलियन हैचर के प्रयोगों से पता चला कि सीधे ऊपर दागी गई .30 कैलिबर की गोली 9,000 फीट (2,743.2 मीटर) की ऊंचाई तक पहुंच सकती है.

VIEW ALL

Read Next Story