2060 में दुनिया का अंत! क्या सही साबित होगी भविष्यवाणी?

Deepak Verma
May 23, 2024

जीनियस!

सर आइजैक न्यूटन की गिनती दुनिया के महानतम वैज्ञानिकों में होती है. उन्होंने गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धांत की खोज की.

दिलचस्पी

न्यूटन न सिर्फ महान भौतिक वैज्ञानिक थे, बल्कि महान गणितज्ञ, ज्योतिष और दार्शनिक भी. उनकी जादू-टोने में गहरी रुचि थी. (Photo : Playground AI)

भविष्यवाणी

न्यूटन ने बाइबल में छिपे संदेशों की खोज में लंबा वक्त दिया. 1704 में उन्होंने एक मैनुस्क्रिप्ट लिखी जिसमें उन्होंने दुनिया के अंत की भविष्यवाणी की थी. (Photo : NASA)

2060!

न्यूटन का अनुमान था कि पृथ्वी का अंत 2060 में होगा. फरवरी 2003 में लंदन के डेली टेलीग्राफ अखबार ने फ्रंट पेज पर यह भविष्यवाणी छापी. (Photo : Lexica.art)

व्याख्या

इतिहासकार स्टीफन डी. स्नोबेलेन का कहना है कि लोग न्यूटन की भविष्यवाणी से इसलिए दंग हुए क्योंकि उन्हें अंदाजा नहीं था कि न्यूटन 'वैज्ञानिक' के अलावा कुछ और भी हैं. (Photo : Playground AI)

मायने

स्नोबेलेन ने न्यूटन के धार्मिक लेखन और भविष्यसूचक लेखों का अध्ययन किया है. उनके अनुसार, दुनिया के अंत से न्यूटन का मतलब एक नई शुरुआत से था. (Photo : NASA)

क्या होगा?

स्नोबेलेन ने आधिकारिक बयान में कहा कि न्यूटन मानते थे कि ईसा मसीह 2060 के आसपास लौटेंगे और वैश्विक शांति स्थापित करेंगे.

VIEW ALL

Read Next Story