कौन सा शहर दुनिया में सबसे ठंडा है?

Deepak Verma
Jun 12, 2024

सबसे ठंडा

अंटार्कटिका भले ही दुनिया का सबसे ठंडा महाद्वीप हो, लेकिन दुनिया का सबसे ठंडा शहर वहां नहीं है.

दुनिया के सबसे ठंडे शहर का खिताब रूस के याकूत्स्क के नाम है.

साइबेरिया में स्थित याकूत्स्क शहर का तापमान -50 से -60 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है.

याकूत्स्क में करीब 3.36 लाख लोग रहते हैं. अधिकतर एक डायमंड माइनिंग कंपनी के वर्कर हैं.

भयानक ठंड

थर्मामीटर में केवल -63 डिग्री सेल्सियस तक का ही तापमान दर्ज हो पाता है. यहां के लोगों का दावा है कि उन्होंने उससे भी ज्यादा ठंड पड़ती देखी है.

याकूत्स्क का औसत सालाना तापमान माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस है.

6 महीने जीरो से नीचे

साल के छह महीने यहां का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है. जुलाई के दौरान तापमान 20 डिग्री तक बढ़ जाता है.

VIEW ALL

Read Next Story