क्या करती हैं हेनरिच क्लासेन की वाइफ? दिखने में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं

Rohit Raj
Mar 30, 2024

साउथ अफ्रीका के हेनरिच क्लासेन आईपीएल 2024 में तूफान मचा रहे हैं.

क्लासेन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने दो मैचों में दो फिफ्टी लगाई है.

मैचों के दौरान क्लासेन की पत्नी सोन मार्टिंस और बेटी लाया को देखा गया है.

क्लासेन की 14 महीने की बेटी लाया सनराइजर्स के फ्लैग को लहराते हुई नजर आई, फैंस ने इसे काफी पसंद किया.

साउथ अफ्रीकी टीम में क्लासेन को फैमिली मैन के रूप में जाना जाता है.

हेनरिच क्लासेन ने 2015 में सोन मार्टिंस से शादी की थी.

सोन मार्टिंस दिखने में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं और उन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं.

क्लासेन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोन मार्टिंस के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

मार्टिंस 2 दिसंबर 2022 को मां बनी थीं, उन्होंने लाया को जन्म दिया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्टिंस हेल्थकेयर से जुड़ी हैं और वह एक प्रोफेशनल रेडियोग्राफर हैं.

VIEW ALL

Read Next Story