कितने पढ़े-लिखे हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या?

Shivam Upadhyay
Mar 15, 2024

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को IPL 2024 से पहले टीम का नया कप्तान नियुक्त किया.

इससे पहले मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पिछले 10 सीजन से मुंबई की कमान संभाल रहे थे.

रोहित की कप्तानी में मुंबई की टीम 5 बार आईपीएल की चैंपियन बनी. उनकी कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी.

अब हार्दिक पांड्या मुंबई की कप्तानी करते नजर आएंगे, जिन्होंने गुजरात टाइटंस को 2022 में IPL चैंपियन बनाया था.

हार्दिक 2023 में भी गुजरात के कप्तान रहे और टीम को फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन खिताबी मैच में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रॉफी जीती.

क्या आपको पता है कि हार्दिक पांड्या कितने पढ़े-लिखे हैं? उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन जानकर शायद आप हैरान हो सकते हैं.

TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या सिर्फ 8वीं पास हैं. क्रिकेट करियर पर फोकस करने के लिए उन्होंने आगे पढाई नहीं की.

VIEW ALL

Read Next Story