iPhone अब 'Hey Siri' बोलने पर नहीं करेगा काम, कंपनी ने कर डाला अब तक का सबसे बड़ा बदलाव!

Vineet Singh
Jun 05, 2023

'Hey Siri' बोलकर अब आप आईफोन के वॉयस असिस्टेंट को कमांड नहीं दे सकते पाएंगे

'Hey Siri' दो शब्दों से मिलकर बना है लेकिन इसे बोलने से अब आईफोन आपकी कमांड नहीं सुनेगा

अगर आपको लग रहा है कि आखिर 'Hey Siri' को बंद क्यों कर दिया गया है, तो बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है

iPhone के वॉयस कमांड सिस्टम को बस अब 'Hey Siri' बोलकर एक्टिवेट नहीं किया जा सकता है

दरअसल इसके लिए अब यूजर्स को सिर्फ Siri शब्द का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा और इसी से वॉयस कमांड एक्टिवेट हो जाएगा.

नया OS आने के बाद यूजर्स सिर्फ सिरी शब्द बोलने भर से ही इस वॉयस कमांड को एक्टिवेट कर सकते हैं

'Hey Siri' की मदद से अब तक यूजर्स वॉयस कमांड का इस्तेमाल करते हुए आए हैं

हालांकि एक शब्द से ही वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट करने के लिए AI को काफी ट्रेनिंग की जरूरत पड़ती है

कुछ ही समय में यूजर्स इस बदलाव का लाभ ले पाएंगे और इसे इस्तेमाल कर पाएंगे आपको ये बदलाव अगर छोटा सा लग रहा है तो ऐसा नहीं है क्योंकि ये असल में एक बड़ा बदलाव है

VIEW ALL

Read Next Story