दुनिया के वो 4 रेगिस्तान जो हो चुके हैं बाढ़ के शिकार!

Zee News Desk
Jul 04, 2024

रेगिस्तान में बाढ़

रेगिस्तान आमतौर पर सूखे और बारिश की कमी वाले क्षेत्र होते हैं, लेकिन कई बार प्राकृतिक कारणों और जलवायु परिवर्तन के कारण यहां भी बाढ़ आ सकती है.

आइए जानते हैं इन रेगिस्तान के बारे में, जो बाढ़ का शिकार हो चुके हैं

सहारा रेगिस्तान (अफ्रीका)

2018 में सहारा रेगिस्तान में अल्जीरिया के इलाके में बाढ़ आई थी. यह बाढ़ जरूरत से ज्यादा बारिश के चलते आई थी, जिसने नदियों और जलमार्गों को भर दिया और कई गाँवों को अपने चपेटे में ले लिया था.

अटाकामा रेगिस्तान (चिली)

2015 में दुनिया के सबसे ड्राई जगह माने जाने वाले अटाकामा रेगिस्तान में अचानक भारी बारिश के चलते बाढ़ आई थी.

अरबी रेगिस्तान (सऊदी अरब)

2020 में सऊदी अरब के अरबी रेगिस्तान समेत कई जगहों को भारी बारिश और बाढ़ का सामना करना पड़ा था.

नामीब रेगिस्तान (नामीबिया)

2011 में नामीब रेगिस्तान में बहुत अधिक बारिश के कारण बाढ़ आई थी, जिसने वहां के इकोसिस्टम और निवासियों को प्रभावित किया था.

बाढ़ के मुख्य कारण

जलवायु परिवर्तन: जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम के पैटर्न में बदलाव आ रहे हैं, जिससे रेगिस्तानों में भी बिना मौसम बारिश हो रही है.

मौसमी चक्र

एल नीनो और ला नीना जैसे मौसमी चक्र भी वैश्विक मौसम को प्रभावित करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप रेगिस्तानों में भी भारी वर्षा हो सकती है.

स्थानीय मौसम घटनाएँ

स्थानीय मौसम की घटनाएं, जैसे उष्णकटिबंधीय चक्रवात, भी रेगिस्तानों में बाढ़ ला सकते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story