अहमदनगर में घूमें ये शानदार जगहें, मानसून में हो जाती हैं जन्नत

Zee News Desk
Jul 25, 2024

अहमदनगर का किला

महाराष्ट्र के अहमदनगर में घूमने के लिए टूरिस्ट को अहमदनगर का किला जरूर जाना चाहिए. इसका निर्माण 1490 में हुआ था.

रेहेकुरी ब्लैकबक सेंचुरी

अहमदनगर का रेहेकुरी ब्लैकबक सेंचुरी काफी विशाल है. यहां आपको कई किस्म के जानवर देखने को मिलेंगे.

पिंपरी गवली

अहमदनगर का पिंपरी गवली गांव काफी खूबसूरत है. यह एक आदर्श और स्वच्छ गांव के रूप में जाना जाता है.

बाग रौजा किला

अहमदनगर का बाग रौजा किला ऐतिहासिक किला है. इस किले को गार्डन और श्राइन के नाम से भी जाना जाता है.

सलाबत खान द्वितीय का मकबरा

अहमदनगर में सलाबत खान द्वितीय का मकबरा काफी प्रसिद्ध है. यह पहाड़ी पर स्थित 3 मंजिला पत्थर की इमारत है.

कैवलरी टैंक म्यूजियम

अहमदनगर में स्थित कैवलरी टैंक म्यूजियम में 1972 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध सहित कई लड़ाइयों के युद्ध टैंक और बख्तरबंद वाहन रखे हुए हैं.

रंधा वॉटरफॉल

अहमदनगर के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस में से एक रंधा वॉटरफॉल काफी खूबसूरत है. यहां मानसून का असली मजा ले सकते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story