Alaska के समंदर से निकला सोने का अंडा, DNA बताएगा रहस्यमयी जीव का पता

Arti Azad
Sep 10, 2023

Golden Egg:

धरती पर मौजूद सारे समंदर रहस्यों से भरे हैं. अमेरिका के अलास्का तट के करीब समुद्र में एक अजीबोगरीब चीज मिली है, जो सोने की तरह चमकीली चीज है.

NOAA

नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के मुताबिक यह चमकदार चीज छूने पर त्वचा के ऊतकों की तरह लगती है.

अंडे की खोल या समुद्री स्पंज

यह अंडे की खोल या समुद्री स्पंज के अवशेष हो सकते हैं, लेकिन डीएनए टेस्ट से विज्ञान के लिए पूरी तरह से एक अज्ञात जीव का पता चल सकता है.

रहस्यमय वस्तु हो सकती है एक नई प्रजाति

गहरे समुद्र में अज्ञात चीजें खोजना सामान्य है. वैज्ञानिकों ने कहा कि वे इसका अधिक बारीकी से अध्ययन करेंगे. इसका पता लगाने के लिए आनुवंशिक विश्लेषण किया जाएगा.

इस चीज को पाया गया बड़े छेद के साथ

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह एक अंडे का खोल या स्पंज हो सकता है. उन्होंने कहा कि हो सकता है यह छेद समय के साथ हुई क्षति हो.

समुद्र में जीवन

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस अंडे के डीएनए टेस्ट से यह जानकारी मिलेगी कि गहरे समुद्र में जीवन कैसे रहता है और पनपता है.

समुद्र की गहराइयों में छिपे हैं कई रहस्य

एक्सपर्ट्स का कहना है कि गहरा समुद्र रहस्यों से भरा हुआ है, बस इसे खोजने की जरूरत है.

समुद्र में सोने का अंडा

इस अंडे को देखकर वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने आज तक ऐसा कुछ भी नहीं देखा.

कई चीजों से अब तक अंजान

नई चीजें खोजना बेहद अलग है और समुद्र में कई प्रजातियां अभी तक नहीं खोजी गई हैं, ये उनमें से एक हो सकता है

नए जीव की संभावना

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यह स्पंज है तो छेद के जरिए यह जानवर सांस लेता रहा होगा और अगर यह अंडा है तो इसके जरिए कोई जानवर बाहर निकला है.

VIEW ALL

Read Next Story