10 सालों में इतनी बढ़ी मुस्लिमों की आबादी, जनसंख्या में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Sumit Rai
Apr 29, 2023

दुनियाभर में मुस्लिमों की आबादी में तेजी से वृद्धि हो रही है और पिछले 10 साल में इसमें रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी हुई है.

मुस्लिमों की जनसंख्या दुनियाभर में 200 करोड़ पहुंच गई है और आबादी के मामले में यह ईसाई धर्म के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म बन गया है.

एशिया और अफ्रीका के 26 देशों का आधिकारिक धर्म इस्लाम है और दुनियाभर में इसकी जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है.

मुस्लिमों की जनसंख्या अगर इसी स्पीड से बढ़ती रही तो इस्लाम जल्द ही ईसाई धर्म को पछाड़ देगा और आबादी के मामले में दुनिया का पहला धर्म बन जाएगा.

इस्लाम दुनियाभर में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाला धर्म है और पिछले 10 सालों में मुसलमानों की आबादी में करीब 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मुस्लिमों की आबादी साल 2015 से 2060 के बीच दोगुनी तेजी से बढ़ेगी.

मुस्लिमों की आबादी आने वाले 10 सालों में विश्व की आबादी में 32 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी.

कई रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया गया है कि साल 2026 तक मुस्लिमों की आबादी 300 करोड़ तक पहुंच जाएगी.

बता दें कि वर्तमान समय में भारत में 25 करोड़ मुस्लिम रहते हैं, जबकि पाकिस्तान में मुसलमानों की जनसंख्या करीब 23 करोड़ है.

VIEW ALL

Read Next Story