समुद्र में डूबा मिला सदियों पुराना खजाना

(Photos: NCHA

Deepak Verma
Jun 19, 2024

कहां मिला?

चीनी आर्कियोलॉजिस्टस ने दक्षिण चीन सागर में डूबे दो प्राचीन जहाजों से 900 से ज्यादा कलाकृतियां बाहर निकाली हैं.

कितनी गहराई पर?

चीन के नेशनल कल्चरल हेरिटेज एडमिनिस्ट्रेशन (NCHA) ने एक बयान में कहा कि यह खजाना समुद्र में डेढ़ किलोमीटर की गहराई पर मिला.

कैसे निकाला?

रिसर्चर्स ने डीप-सी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पिछले साल तीन चरणों में खजाने को बाहर निकाला.

कब के जहाज?

आर्कियोलॉजिस्ट्स के मुताबिक, ये जहाज मिंग वंश (1368-1644) के समय के हैं. दोनों ही व्यापारिक जहाज थे. (Photo : CCTV)

जहाज 1

एक जहाज से 890 चीजें रिकवर की गईं. इनमें चीनी मिट्टी के बर्तन, मिट्टी के बर्तन और तांबे के सिक्के शामिल हैं.

जहाज 2

दूसरे जहाज से कुल 38 कलाकृतियां मिलीं. इनमें हिंद महासागर क्षेत्र से आबनूस के लट्ठे, चीनी मिट्टी के बर्तन, शंख और सींग शामिल हैं.

खोज कब हुई?

दोनों जहाज एक-दूसरे से करीब 22 किलोमीटर दूर हैं. इनकी खोज अक्टूबर 2022 में की गई थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों जहाज चीन लौट रहे थे जब ये डूब गए. 

VIEW ALL

Read Next Story