352 दिन में 16000 KM दौड़े, नाप दिया पूरा अफ्रीका

(All Photos : Instagram/hardestgeezer)

Deepak Verma
Apr 08, 2024

UK के एक्सट्रीम मैराथन रनर, रस कुक ने इतिहास रच दिया है.

रस कुक, अफ्रीका को दौड़कर पार करने वाले पहले व्‍यक्ति बन गए हैं.

उन्होंने 352 दिनों 16,000 किलोमीटर से ज्यादा की दौड़ लगाई.

कब शुरू?

27 साल के रस कुक ने पिछले साल 22 अप्रैल को अफ्रीका के सबसे दक्षिणी हिस्से से दौड़ शुरू की थी.

कहां खत्म?

रविवार (07 अप्रैल 2024) को वह उत्तरी ट्यूनीशिया में मौजूद फिनिश लाइन को पार कर गए.

कहां-कहां से गुजरे?

कुक कुल 16 देशों से होकर गुजरे. इनमें नामीबिया, अंगोला, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कांगो गणराज्य, कैमरून, नाइजीरिया, बेनिन, टोगो, घाना, आइवरी कोस्ट, गिनी, सेनेगल, मॉरिटानिया और अल्जीरिया शामिल हैं.

352 दिनों के इस पूरे सफर के दौरान कुक 19 लाख से ज्यादा कदम चले.

लूट के शिकार

अंगोला में कुक और उनकी सपोर्ट टीम को बंदूक की नोक पर लूट लिया गया था. लुटेरों ने कैमरा, कैश, फोन, पासपोर्ट, वीजा वगैरह सब लूट लिए थे.

वह सहारा रेगिस्तान की गर्मी से बचने के लिए दिन के बजाय रात में दौड़ते थे.

रसेल कुक ने अपनी इस दौड़ से चैरिटी के लिए करीब 7 लाख पौंड भी जुटाए हैं.

VIEW ALL

Read Next Story