धरती पर कहां है सबसे बड़ा कुदरती रेफ्रिजरेटर? चर्चा में क्यों आया

Vinay Trivedi
Sep 24, 2023

सबसे बड़ा कुदरती रेफ्रिजरेटर

जान लें कि अंटार्कटिका महाद्वीप को धरती का सबसे बड़ा कुदरती रेफ्रिजरेटर कहते हैं. यहां का मौसम बहुत अलग है.

हर तरफ बर्फ ही आती है नजर

बता दें कि धरती का रेफ्रिजरेटर यानी अंटार्कटिका चारों ओर से बर्फ से घिरा हुआ है. यहां जहां तक नजर जाती हैं वहां तक बर्फ ही बर्फ नजर आती है.

कैसे पड़ा नाम?

अंटार्कटिका पर हर ओर बर्फ की मोटी चादर है और इसी वजह से इसको धरती का सबसे बड़ा रेफ्रिजरेटर कहा गया है.

रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चिंता

लेकिन हाल ही में आईं रिपोर्ट्स ने अंटार्कटिका को लेकर चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स में कहा गया कि जलवायु परिवर्तन की वजह से यहां की बर्फ पिघल रही है.

पतली होती जा रही बर्फ की चादर

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि अंटार्कटिका में बर्फ की चादर पतली होती जा रही है. इसने वैज्ञानिकों की चिंता को बढ़ा दिया है.

यहां 6 महीने की होती है रात

अंटार्कटिका दुनिया की ऐसी जगह है जहां 6 महीने तक दिन और 6 महीने तक रात होती है. यहां हर दिन सुबह-शाम का कोई सिस्टम नहीं है.

6 महीने तक छाया रहता है अंधेरा

अंटार्कटिका में 6 महीने तक रात के दौरान अंधेरा छाया रहता है. वहीं, 6 महीने तक दिन के समय उजाला रहता है.

यहां होते हैं सिर्फ दो मौसम

साउथ पोल पर स्थित अंटार्कटिका सिर्फ दो तरह के मौसम ही होते हैं. यहां रात के समय भयंकर ठंड और दिन में बस बर्फ पिघलाने वाली गर्मी होती है.

इंसानों के अनुकूल नहीं हैं यहां के हालात

अंटार्कटिका का क्षेत्रफल करीब 140 लाख वर्ग किलोमीटर है. यहां के हालात इंसानों के अनुकूल नहीं है. यहां आबादी नहीं बसी हुई है.

VIEW ALL

Read Next Story