Ganga Dussehra 2024:

गंगा दशहरा पर इन मंत्रों का करें जाप, पितृदोष से मिलेगी मुक्ति!

Muskan Chaurasia
Jun 10, 2024

वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है.

बता दें कि इस वर्ष गंगा दशहरा पर्व 16 जून 2024, रविवार के दिन मनाया जाएगा.

मान्यता है कि इस विशेष दिन पर मां गंगा की उपासना करने से विशेष लाभ मिलता है.

गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के समय कुछ दुर्लभ मंत्रों का जाप किया जाए तो पितृदोष से मुक्ति मिलती है.

गंगा गंगेति यो ब्रूयात, योजनानाम् शतैरपि। मुच्यते सर्वपापेभ्यो, विष्णुलोके स गच्छति.

ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम:

ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात्।

गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।

गंगां वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतं । त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु मां ।।

VIEW ALL

Read Next Story