'अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता, अस बर दीन जानकी माता', जानिए क्या है हनुमान जी कि 8 सिद्धियां और 9 निधियां

Rajan Nath
Jul 25, 2023

Hanuman Ji Ki 8 Siddhi Aur 9 Nidhi Ke Naam:

बता दें कि माता जानकी (मां सीता) द्वारा हनुमान जी को 8 सिद्धियां (अलौकिक शक्तियां) और 9 निधियां (दिव्य खजाने) प्रदान किए गए थे.

जानिए क्या है 8 सिद्धियां

हनुमान चालीसा में 8 सिद्धियों का ज़िक्र हुआ है लेकिन यह 8 सिद्धियां है क्या, आइये जानते हैं.

1.महिमा:

अपना आकार बढ़ाने की क्षमता

2. अणिमा:

अपना आकार छोटा करने की क्षमता

3. गरिमा:

भारी बनने की क्षमता

4. लघिमा:

हल्का होने की क्षमता

5. प्राप्ति:

कुछ भी प्राप्त करने की क्षमता

6. प्राकाम्य:

अपनी इच्छाओं को पूरा करने की क्षमता

7. ईशित्व:

सृष्टि पर आधिपत्य यानी अधिकार

8. वशित्व:

हर चीज़ पर नियंत्रण रखने की क्षमता

जानिए क्या है 9 निधियां

आइए जानते हैं कि हनुमान चालीसा में जिन 9 निधियों का ज़िक्र हुआ है वह क्या हैं

9 निधियां:

महापद्म (महान कमल का फूल), पद्मा (कमल, खजानों से भरी हिमालय की झील), शंख, मकर (मगरमच्छ), कच्छप (कछुआ या कछुए का खोल), मुकुंद (सिनेबार/क्विक सिल्वे), कुण्डा (चमेली/आर्सेनिक), नीला (नीलमणि/सुरमा), खरवा (आग में पकाया हुआ प्याला, बर्तन)

VIEW ALL

Read Next Story