सुबह-सुबह इन चीजों से करें चेहरे की मसाज; नहीं आएंगी झुर्रिया, दिखेंगे जवान

Reetika Singh
Jul 25, 2024

उम्र के साथ-साथ बढ़ती हैं चेहरे की परेशानी
उम्र के साथ-साथ चेहरे की त्वचा भी डल होने लगती है. चेहरे पर एजिंग का असर दिखने लगता है. महिलाएं झुर्रियों से परेशान हो जाती हैं.

नेचुरल चीजों से करें मसाज
ऐसे में सुबह-सुबह चेहरे पर कुछ खास तरह की नैचुरल चीजों से मसाज करने से त्वचा जवान दिखती है. इस खबर में हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे.

कोकोनट ऑयल
चेहरे पर कोकोनट ऑयल से मसाज करने के कई फायदें हैं. कोकोनट ऑयल चेहरे पर नमी बनाता है, ड्राइनेस दूर करने में मदद करता है. साथ ही चेहरे पर होने वाले फाइन लाइंस को भी कम करता है.

हनी और टर्मरिक पाउडर
हनी और टर्मरिक पाउडर के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं. एक चम्मच हनी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर फेस मसाज करें. इससे आपकी स्किन चमक जाएगी.

पपीते का पल्प
स्किन की हेल्थ को बेहतर करने के लिए पपीता काफी फायदेमंद होता है. पपीता में विटामिन सी, ए और फोलेट एसिड होता है. इससे फेस मसाज करने से डेड सेल्स साफ होते हैं, जिससे पिंपल की परेशानी कम हो जाती है.

तिल का तेल
तिल का तेल भी चेहरे पर लगाने के कई फायदे हैं. तिल के तेल में विटामिन ई पाया जाता है, जो कि स्किन के सेल्स की हेल्थ को बेहतर करता है. इसमे एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कि दाग-धब्बों को कम करता है.

शिया बटर
एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए और ई से भरपूर शिया बटर भी चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है. इससे मसाज करने से फेस पर ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और समस्याएं दूर होती है.

Disclaimer
इस खबर में बताई गई बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है. किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.

VIEW ALL

Read Next Story