मुहावरा- हवा के आगा, बेना के बतास

अर्थ- सूरज को दीपक दिखाना...

फुटली आँखों ना सोहाला

अर्थ- किसी व्यक्ति को बिल्कुल नापसंद करना

घाट-घाट का पानी पी के होखल बड़का संत

अर्थ- ये मुहावरा सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को के करीब है.

उधो के लेना, ना माधो के देना

अर्थ - किसी से कोई मतलब नहीं रखना.. अलग- थलग रहना...

अबरा के मउगी, भर घर के भउजी–

अर्थ_ कमजोर का मजाक बनाना

जइसन बोअबऽ, ओइसने कटबऽ

अर्थ- जैसी करनी वैसी भरनी..

दुधारू गाय के लातो सहल जाला

अर्थ- फायदा मिले तो मार भी सहनी पड़ती है.

जेतना के बबुआ ना ओतना के झुनझुना

अर्थ- जितना कमाई नहीं, उतना खर्च करना. यह मुहावरा 9 पैसे की मुर्गी और 18 पैसे का मसाला जैसा है.

लगन चरचराई अपने हो जाई

अर्थ- वक़्त आने खुद बखुद किसी काम होना

करम फूटे त फटे बेवाय

अर्थ- अभागा इंसान

VIEW ALL

Read Next Story