बाबा बैद्यनाथ की महिमा प्यारी, जापान में भी निकली कांवड़ यात्रा
Advertisement

बाबा बैद्यनाथ की महिमा प्यारी, जापान में भी निकली कांवड़ यात्रा

Kanwar Yatra Tokyo: विदेशों में भी भारतीय समुदाय के लोग कांवड़ यात्रा निकालकर अपनी संस्कृति व सभ्यता से जुड़ाव प्रदर्शित कर रहे हैं. मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड स्थित चंदनिया गांव के रहने वाले अप्रवासी भारतीय आनंद विजय सिंह के साथ भारतीय और जापानी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए.

(फाइल फोटो)

मुंगेर: Kanwar Yatra Tokyo: विदेशों में भी भारतीय समुदाय के लोग कांवड़ यात्रा निकालकर अपनी संस्कृति व सभ्यता से जुड़ाव प्रदर्शित कर रहे हैं. मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड स्थित चंदनिया गांव के रहने वाले अप्रवासी भारतीय आनंद विजय सिंह के साथ भारतीय और जापानी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए. जापान की राजधानी टोक्यो में बिहार-झारखंड एसोसिएशन जापान संगठन की ओर से कांवड़ यात्रा निकाली गई. इसका विधिवत उद्घाटन जापान में भारत के राजदूत सीबी जार्ज ने किया. भारतीय दूतावास के उप राजदूत मयंक जोशी व प्रधान सचिव मनोज सिंह भी यहां मौजूद थे. इस कांवर यात्रा का शुभारंभ फुनाबेरी स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर से हुआ. साइतामा स्थित शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ यह संपन्न हो गया. बिहार झारखंड एसोसिएशन जापान के अध्यक्ष आनंद विजय सिंह ने बताया कि लगातार यह दूसरा वर्ष है जब संगठन की ओर से कांवड़ यात्रा निकाली गई. इसके लिए सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पहुंचे थे. कहा कि इस तरह के आयोजन से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सद्भाव का एक मंच भी बनेगा. 

ये भी पढ़ें- झारखंड के राज्यपाल ने सरकार को लौटाया जैन यूनिवर्सिटी बिल, पूछा- कहां तक पहुंची जांच

जून आखिरी में मुंगेर पहुंचे थे आनंद विजय सिंह
संग्रामपुर प्रखंड के चंदनिया निवासी सह बिहार-झारखंड एसोसिएशन जापान संगठन के अध्यक्ष आनंद विजय सिंह ने बताया कि वह जून माह में अपने पैतृक घर चंदनिया पहुंचे थे. दो दिन गांव पर रहे और इसके बाद बड़े जार में सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर देवघर गए, देवघर से हवाई जहाज से जापान पहुंचे. उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से वह जापान में कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं. कांवड़ यात्रा में टोक्यो में रहने वाले भारतीय मूल के निवासी के साथ जापान के नागरिक पूरे आस्था के साथ शामिल होते हैं. कांवड़ यात्रा में संगठन के विकास रंजन, रवींद्र यादव, मुकेश गुप्ता, अरविंद, अपराजिता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

उत्तरवाहिनी गंगाजल से जलाभिषेक
टोक्यो में निकाली गई कांवड़ यात्रा में आस्था और परिधान का रंग एक ही दिखा। कांवड़ियों के जत्थे में शामिल शिव भक्तों ने पवित्र सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा जल से जलाभिषेक किया. कांवड़ यात्रा में शामिल लोग बोल बम व हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्री राधा गोविंद मंदिर से चलकर साइतामा स्थित शिव मंदिर पहुंचे. यहां भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. 

प्रशांत कुमार 

Trending news