Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar1342162
photoDetails0hindi

Ganesh Chaturthi: इन भोजपुरी एक्ट्रेस के घर पधारे 'गजानन', देखें तस्वीरें

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, मोनालिसा, और निधि मिश्रा ने अपने अपने घरों में गणपति जी की स्थापना की थी. जिनकी पूजा अर्चना करते हुए सभी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. 

भोजपुरी एक्ट्रेस ने मनाया गणेश उत्सव

1/8
भोजपुरी एक्ट्रेस ने मनाया गणेश उत्सव

Patna: देशभर में गणेश चतुर्थी का महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया. यहां तक कि भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस ने भी इस त्योहार को अपने अपने ढंग से मनाया. कई भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपने घरों में गणपति की प्रतिमा स्थापित की. जिसके विसर्जन की तैयारी की जा रही है. भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, मोनालिसा, और निधि मिश्रा ने अपने अपने घरों में गणपति जी की स्थापना की थी. जिनकी पूजा अर्चना करते हुए सभी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. 

 

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

2/8
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

अक्षरा सिंह हो या फिर मोनालिसा सभी एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं. वे अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. दोनों ही एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है. लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं. 

 

निधि झा ने अक्षरा सिंह के साथ की गणपति पूजा

3/8
निधि झा ने अक्षरा सिंह के साथ की गणपति पूजा

इस समय चारों तरफ भगवान गणपति की धूम मची हुई है. जिसको लेकर सभी लोग उत्सव मना रहे हैं. वहीं, भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस निधि झा ने भी अक्षरा सिंह के साथ गणपति पूजा की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. 

 

पूजा बनर्जी के साथ शेयर की तस्वीरें

4/8
पूजा बनर्जी के साथ शेयर की तस्वीरें

कुछ तस्वीरें मोनालिसा ने अपने पति के साथ शेयर की हैं. इसके अलावा मोनालिसा ने टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. 

मोनालिसा पति के साथ पहुंची गणपति पंडाल

5/8
मोनालिसा पति के साथ पहुंची गणपति पंडाल

बात करें भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा की तो उन्होंने ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गणपति पूजा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वह गणपति पंडाल में पहुंची हुई हैं.

भगवान गणपति के आगे हाथ जोडे़ बैठी अक्षरा सिंह

6/8
भगवान गणपति के आगे हाथ जोडे़ बैठी अक्षरा सिंह

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भगवान गणपति के आगे हाथ जोड़कर एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.

रिचा शर्मा के साथ भी गणपति पूजा की तस्वीरें शेयर की

7/8
रिचा शर्मा के साथ भी गणपति पूजा की तस्वीरें शेयर की

वहीं, अक्षरा सिंह ने रिचा शर्मा के साथ भी गणपति पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह बेहद सुंदर नजर आ रही हैं

 

अरविंद अकेला कल्लू के साथ की तस्वीरें शेयर

8/8
अरविंद अकेला कल्लू के साथ की तस्वीरें शेयर

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गणपति पूजा करते हुए तस्वीरे शेयर की हैं. इसके अलावा अक्षरा सिंह ने निधि झा और अरविंद अकेला कल्लू के साथ तस्वीरें शेयर की है. अक्षरा सिंह भोजपुरी की सबसे जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं. अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है.