बिहार में भूकंप के कारण 25 की मौत, 133 अन्य घायल
Advertisement

बिहार में भूकंप के कारण 25 की मौत, 133 अन्य घायल

बिहार के विभिन्न इलाकों में शनिवार को आए भूकंप के दौरान 25 लोगों की मौत हो गयी और 133 लोग घायल हो गये।

बिहार में भूकंप के कारण 25 की मौत, 133 अन्य घायल

पटना : बिहार के विभिन्न इलाकों में शनिवार को आए भूकंप के दौरान 25 लोगों की मौत हो गयी और 133 लोग घायल हो गये।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश में भूकंप के कारण फील्ड में मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब तक 25 लोगों की जानें जा चुकी हैं तथा 133 अन्य लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण पूर्वी चंपारण जिला में सबसे अधिक 7, सीतामढी में 6, दरभंगा में 3, मधुबनी और सारण जिलों में 2-2, शिवहर, सुपौल, अररिया, पश्चिम चंपारण जिले में एक-एक व्यक्ति की जान गयी है।

नीतीश ने कहा कि भूकंप के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में 133 लोग घायल हुए हैं जिनमें सबसे अधिक दरभंगा में 29, पश्चिमी चंपारण और मंगेर में 16-16, वैशाली में 12 और मधुबनी जिल में 10 लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण पूर्वी चंपारण, सीतामढी, शिवहर, नालंदा, भोजपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज, अररिया, मुजफ्फरपुर, सिवान एवं सहरसा में अन्य कई व्यक्ति घायल हुए हैं।

नीतीश ने कहा कि भूकंप के कारण जान-माल की हुई क्षति की जानकारी प्राप्त करने का काम जारी है और जितनी तीव्रता से भूकंप आया था उसके हिसाब से ये आंकडों बदलेंगे तथा और भी बढ़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक जिन लोगों की जाने गयी हैं उनके आश्रितों को अनुग्रह के तौर पर 4-4 लाख रुपये दिए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं तथा भूकंप के कारण घरों की क्षति का आकलन कराए जाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रदेश की पूरी मशीनरी सतर्क और सक्रिय है तथा उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि अगले 24 घंटे के दौरान और भी ऐसे झटके आने की संभावना के मद्देनजर वे सतर्क रहें तथा दहशतजदा न हों।

दिल्ली से पटना पहुंचने पर पुराने सचिवालय स्थित अपने कक्ष में मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक पी के ठाकुर, राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधानसचिव सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करने और आवश्यक निर्देश दिये।