Bihar GK Quiz: बिहार में सबसे पहले किस बैंक की स्थापना हुई थी?
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2115212

Bihar GK Quiz: बिहार में सबसे पहले किस बैंक की स्थापना हुई थी?

Bihar GK Quiz: बिहार का इतिहास बहुत पुराना है. बिहार से जुड़ी रोचक जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में काफू काम की होती है. इसलिए तैयारी करे वाले छात्र बिहार के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं.

बिहार सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Bihar GK Quiz: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको सबसे पहले इतिहास की सबसे अच्छी जानकारी होनी चाहिए. माना जाता है कि इतिहास के सवाल आपके पेपर में जरूर आते हैं. इसलिए जब आपको बिहार से जुड़े सवाल और जवाब पता होंगे तो बहुत आसानी होगी पेपर हल करने में.

1. बिहार में फाग राग के गानों की रचना किसने किया था?

उत्तर: नवल किशोर सिंह ने की थी.

2. प्रख्यात कवि विद्यापति कहां निवासी थे?

उत्तर: मिथिला

3. बिहार में लगनी राग किस अवसर पर गाया जाता है?

उत्तर: विवाह के अवसर पर गाया जाता है.

4. बिहार के किस नगर में जापानियों ने विश्व शांति स्तूप निर्माण कराया था?

उत्तर: राजगीर

​यह भी पढ़ें: Bihar GK Quiz: बिहार में किसे बिहार शरीफ कहते है? जानिए 10 सवालों के जवाब

5. अशोक चक्र प्राप्त करने वाला बिहार का पहला व्यक्ति है?

उत्तर: रणधीर वर्मा थे.

6. बिहार में सर्वप्रथम किस बैंक की स्थापना हुई थी?

उत्तर: इलाहाबाद बैंक की हुई थी.

​यह भी पढ़ें: Bihar GK Quiz: बिहार में किसे बिहार शरीफ कहते है? जानिए 10 सवालों के जवाब

7. महगोविंद किस शासक के दरबार में रहता था?

उत्तर: बिम्बिसार के दरबार में.

8. बिहार में किन स्थानों से काले चमकीले मृदभांड प्राप्त हुए थे?

उत्तर: बक्सर और चिरांद

​यह भी पढ़ें: Bihar GK Quiz: बिहार में किसे बिहार शरीफ कहते है? जानिए 10 सवालों के जवाब

9. बिहार में तुर्क शासन का युग शुरू कब हुआ था?

उत्तर: 1203 ई. में हुआ था.

10. बिहार में अजगैवीनाथ मन्दिर कहां स्थित है?

उत्तर: सुल्तानगंज में स्थित है.

यह भी पढ़ें: Bihar GK Quiz बिहारशरीफ का पुराना नाम क्या था?

Trending news