Bihar GK Quiz: मगध के किस सम्राट ने खुद को कहा था एकराट?
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2101789

Bihar GK Quiz: मगध के किस सम्राट ने खुद को कहा था एकराट?

Bihar GK Quiz: प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास होने के लिए सही तरीके से तैयारी करना होता है. इस तैयारी के आधार पर ही आप सरकारी नौकरी वाली परीक्षा में पास हो सकते हैं. लिहाजा, आपको सवालों के जवाब आने चाहिए.  

बिहार सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (File Photo)

Bihar GK Quiz: सरकारी नौकरी हर किसी छात्र की पहली पसंद होती है. इसके लिए वह लगातार तैयारी करता है. ताकि प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास होकर सरकारी नौकरी हासिल कर ले. यही वजह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट इतिहास से लेकर भूगोल तक की पढ़ाई करते हैं. इस ऑर्टकिल में हम आपके लिए बिहार से जुड़े 10 सवाल और उसके जवाब लेकर आए हैं. आपको इसे जरुर जानना चाहिए.

1. मौर्यकाल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केंद्र का क्या नाम था?

उत्तर: शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केंद्र तक्षशिला था. 

2. कौटिल्य का अर्थशास्त्र कितने अधिकरणों में विभाजित किया गया है?

उत्तर: अर्थशास्त्र 14 अधिकरणों में विभाजित है.

3. जिसके ग्रंथ में चन्द्रगुप्त मौर्य का विशिष्ट रूप से जिक्र हुआ है. वह कौन हैं?

उत्तर: वह विशाखदत्त हैं.

4. मगध में मौर्यवंश के शासन की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: चन्द्रगुप्त मौर्य ने स्थापना की थी.

​यह भी पढ़ें:Bihar GK Quiz: बिहार में किसे बिहार शरीफ कहते है? जानिए 10 सवालों के जवाब

5. नन्द वंश के बाद मगध पर किस राजवंश ने शासन किया था?

उत्तर: मौर्य राजवंश ने शासन किया. 

6. किस मगध सम्राट ने खुद को एकराट कहा था?

उत्तर: महापद् मनन्द ने खुद को एकराट बोला था.

​यह भी पढ़ें:Bihar GK Quiz: बिहार में किसे बिहार शरीफ कहते है? जानिए 10 सवालों के जवाब

7. गुप्तवंश के किस शासक को भारत का नेपोलियन कहा जाता है?

उत्तर: समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन कहा जाता है.

8. मौर्य वंश के बाद किस वंश का राज्य स्थापित हुआ था?

उत्तर: शुंग वंश राज्य स्थापित हुआ.

​यह भी पढ़ें:Bihar GK Quiz: चंद्रगुप्त का महल किस वस्तु से बना था? जानें 10 सवाल और जवाब

9. अशोक के ब्राह्मी अभिलेखों को सबसे पहले किसने पढ़ा था?

उत्तर: प्रिन्सेप ने सबसे पहले पढ़ा था.

10. केवल वह स्तम्भ जिसमें अशोक ने खुद को मगध का सम्राट बताया है?

उत्तर: मस्की का लघु शिलालेख में.

यह भी पढ़ें: Bihar GK Quiz: अकबर ने बंगाल और बिहार को मुगल साम्राज्य में कब मिलाया था?

Trending news