पांच सालों में झारखंड को विकसित राज्य बनाऊंगा : CM रघुवर दास
Advertisement

पांच सालों में झारखंड को विकसित राज्य बनाऊंगा : CM रघुवर दास

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को यहां संकल्प व्यक्त किया कि 2019 तक उनकी सरकार झारखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए हर संभव कदम उठायेगी। झारखंड राज्य के गठन के पंद्रह वर्ष पूरे होने पर यहां बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में दास ने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री का पद सुशोभित करने के लिए शासन में नहीं हूं बल्कि जनता की सेवा करने के लिए ही हूं।’

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को यहां संकल्प व्यक्त किया कि 2019 तक उनकी सरकार झारखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए हर संभव कदम उठायेगी। झारखंड राज्य के गठन के पंद्रह वर्ष पूरे होने पर यहां बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में दास ने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री का पद सुशोभित करने के लिए शासन में नहीं हूं बल्कि जनता की सेवा करने के लिए ही हूं।’

 
उन्होंने कहा कि राज्य को पांच वषरें में विकसित करने का लक्ष्य है और दस वषरें में दुनिया के समृद्ध राज्यों में इसे शामिल कराने की कोशिश करूंगा। दास ने कहा, ‘झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता मेरे लिए राम है और मैं ‘रघुवर का दास’। यानी जनता का हनुमान हूं और हनुमान बनकर उसकी सेवा करना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य से भ्रष्टाचार को पूरी तरह मिटाना उनकी सरकार का प्रथम लक्ष्य है। इसके लिए सरकार ने अपने दस माह के कार्यकाल में अनेक कदम उठाये हैं। पारदर्शी शासन व्यवस्था कायम करने से भ्रष्टाचार का रोग राज्य से मिट सकेगा और सुराज आ सकेगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2019 तक स्वच्छ झारखंड के निर्माण का भी संकल्प व्यक्त किया।