झारखंड: प्रतिबंधित रास्ते से मार्च निकाल रहे बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा गिरफ्तार
Advertisement

झारखंड: प्रतिबंधित रास्ते से मार्च निकाल रहे बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा गिरफ्तार

बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा को मंगलवार सुबह हजारीबाग में नवरात्रि के मौके पर प्रतिबंधित मार्ग से रामनवमी जुलूस निकालने के कारण गिरफ्तार किया गया है. नवरात्र मार्च की अगुवाई यशवंत सिन्हा कर रहे थे. दरअसल यह रूट विवादित है जहां से प्रशासन की जुलूस को लेकर पाबंदी है. 

प्रतिबंधित रास्ते से मार्च निकाल रहे बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा गिरफ्तार. (तस्वीर के लिए साभार-एएनआई)

हजारीबाग (झारखंड): बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा को मंगलवार सुबह हजारीबाग में नवरात्रि के मौके पर प्रतिबंधित मार्ग से रामनवमी जुलूस निकालने के कारण गिरफ्तार किया गया है. नवरात्र मार्च की अगुवाई यशवंत सिन्हा कर रहे थे. दरअसल यह रूट विवादित है जहां से प्रशासन की जुलूस को लेकर पाबंदी है. 

पुलिस ने यशवंत सिन्हा को गिरफ्तार किया

महुदी गांव में रामनवमी जुलूस निकाल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इससे गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. उन्हें काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा. यशवंत सिन्हा हजारीबाग से बड़कागांव के लिए जुलूस लेकर निकले थे. पुलिस ने कुछ गांववालों को भी गिरफ्तार किया है. गौर हो कि इस रूट पर 1984 से धार्मिक जुलूस पर पाबंदी है. 

जुलूस निकालने पर रहा है विवाद 

यशवंत सिन्हा को गिरफ्तार करने से पहले जिले के डीसी और एसपी ने उन्हें काफी समझाया. उन्हें हजारीबाग से बड़कागांव वाले रुट से जुलूस नहीं निकालने की अपील की गई लेकिन यशवंत सिन्हा जुलूस निकालने को लेकर अड़े रहे. हजारीबाग से बड़कागांव रूट पर सड़क से 100 मीटर दूर मस्जिद है.जिले के बड़कागांव स्थित महूदी से रामनवमी जुलूस निकालने को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है. दशकों से मार्ग विवाद के कारण रामनवमी जुलूस बाधित होता रहा है. 1984 से यहां से जुलूस निकालने पर पाबंदी लगा दी गई.