नीतीश ने बिहार में लगाया अघोषित आपातकाल : सुशील मोदी
Advertisement

नीतीश ने बिहार में लगाया अघोषित आपातकाल : सुशील मोदी

देश पर आपातकाल जैसी स्थिति मंडराने की वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की आशंका का नीतीश कुमार द्वारा समर्थन करने के एक दिन बाद आज भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने आज बिहार के मुख्यमंत्री पर विधान परिषद चुनाव जीतने के लिए राज्य में अघोषित आपातकाल लगाने का आरोप लगाया।

नीतीश ने बिहार में लगाया अघोषित आपातकाल : सुशील मोदी

पटना : देश पर आपातकाल जैसी स्थिति मंडराने की वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की आशंका का नीतीश कुमार द्वारा समर्थन करने के एक दिन बाद आज भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने आज बिहार के मुख्यमंत्री पर विधान परिषद चुनाव जीतने के लिए राज्य में अघोषित आपातकाल लगाने का आरोप लगाया।

उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि राजद और चालीस साल पहले देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस के साथ गठजोड़ करने वाले कुमार ने 24 सीटों के लिए हो रहे विधानपरिषद के चुनाव को जीतने के लिए बिहार में आपातकाल लगा दिया है।

कुमार पर प्रचार के साधनों पर एकाधिपत्य के लिए जोर जबर्दस्ती का रास्ता अख्तियार करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने दावा किया, ‘निजी विज्ञापनकर्ताओं को धमकी दी गयी है कि भाजपा के लिए प्रचार अभियान चलाने पर न केवल उनका पिछला बकाया रोक लिया जाएगा बल्कि उन्हें झूठे मामलों में फंसा दिया जाएगा।’ 

उन्होंने उन पर मुखियाओं को इस चुनाव में जदयू-कांग्रेस-राजद गठबंधन उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए धमकी देने का आरोप लगाया। मोदी ने सवाल किया कि क्या सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग और प्रचार साधनों पर एकाधिकार की कोशिश का मतलब बिहार में आपातकाल लगाना नहीं है।