ओडिशा के डीजीपी के साथ झारखंड पुलिस की मीटिंग, नक्सल समस्या पर बनेगी रणनीति
Advertisement

ओडिशा के डीजीपी के साथ झारखंड पुलिस की मीटिंग, नक्सल समस्या पर बनेगी रणनीति

रांची पुलिस मुख्यालय में डीजीपी स्तर की इंटर स्टेट कोर्डिनेशन मीटिंग बुलाई गई है। मीटिंग में ओडिशा के डीजीपी  के साथ झारखंड पुलिस के अधिकारी नक्सल समस्याओं को लेकर बातचीत कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इस मीटिंग में दोनों राज्यों की पुलिस नक्सल समस्या पर खास रणनीति तैयार करेगी। ओडिशा के डीजीपी छह वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग में भाग ले रहे हैं।

ओडिशा के डीजीपी के साथ झारखंड पुलिस की मीटिंग, नक्सल समस्या पर बनेगी रणनीति

रांची: रांची पुलिस मुख्यालय में डीजीपी स्तर की इंटर स्टेट कोर्डिनेशन मीटिंग बुलाई गई है। मीटिंग में ओडिशा के डीजीपी  के साथ झारखंड पुलिस के अधिकारी नक्सल समस्याओं को लेकर बातचीत कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इस मीटिंग में दोनों राज्यों की पुलिस नक्सल समस्या पर खास रणनीति तैयार करेगी। ओडिशा के डीजीपी छह वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग में भाग ले रहे हैं।

गौरतलब है कि झारखंड में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। इसी के मद्देनजर यह मीटिंग की जा रही है। मीटिंग में नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।