पूर्व कांग्रेस सांसद सुरेन्द्र कुमार सिंह का निधन
Advertisement

पूर्व कांग्रेस सांसद सुरेन्द्र कुमार सिंह का निधन

पूर्व कांग्रेस सांसद और रायगढ़ के पूर्व शाही परिवार के सदस्य सुरेन्द्र कुमार सिंह का रविवार को इंदौर के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।

रायगढ़ : पूर्व कांग्रेस सांसद और रायगढ़ के पूर्व शाही परिवार के सदस्य सुरेन्द्र कुमार सिंह का रविवार को इंदौर के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।

सिंह की बेटी उर्वशी देवी सिंह ने बताया कि सिंह (92) को कुछ दिन पहले सीने में दर्द और सांस में परेशानी होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह उस समय मध्य प्रदेश के उज्जैन की यात्रा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रविवार शाम सिंह की हालत नाजुक हो गयी और उन्होंने दम तोड़ दिया।

राज्यसभा के पूर्व सदस्य और निर्वाचन क्षेत्र लैलूगा के छह बार विधायक रहे चुके सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटियां और दो बेटे हैं। वह रायगढ़ के पूर्व शाही परिवार के राजा चक्रधर सिंह के पुत्र थे।

उर्वशी ने कहा कि उनके पिता का पार्थिव शरीर इंदौर से हवाई मार्ग से रायगढ़ लाया जा रहा है और सोमवार को उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

 

Trending news