Lok Sabha Elections 2024: लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष का होना जरूरी, मन मुटाव छोड़कर कांग्रेस को बनाएं मजबूत-उर्मिला जैन भाया
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2180771

Lok Sabha Elections 2024: लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष का होना जरूरी, मन मुटाव छोड़कर कांग्रेस को बनाएं मजबूत-उर्मिला जैन भाया

Lok Sabha Elections 2024:  बारां झालावाड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष का होना जरूरी है.

Urmila Jain Bhaya

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: बारां झालावाड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया ने किशनगंज और शाहाबाद में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

उर्मिला जैन भाया ने इस दौरान कहा,'' जब लोकतंत्र ही नहीं बचेगा तो देश की क्या हालत होगी इसलिए लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष का होना आवश्यक है. लोकतंत्र को बचाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को कमर कसकर एक-एक वोट को कांग्रेस के पक्ष में लाकर हर बूथ को मजबूत बनाना होगा और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना होगा.''

कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा में जो गलतियां हुई उनको भुलाकर आपसी मन मुटाव छोड़कर लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करके कांग्रेस कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना होगा.

कौन हैं उर्मिला जैन भाया

उर्मिला जैन भाया कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद जैन भाया की पत्नी हैं.  झालावाड़-बारां सीट पर वह काफी समय से सक्रिय हैं.कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला जैन भाया को दुष्यंत सिंह से कड़ी चुनौती मिल सकती है.

बारां जिले की जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया वर्तमान में हैं.

15 साल बाद वह दुष्यंत सिंह के सामने चुनाव लड़ रही हैं.

2009 में इससे पहले वह दुष्यंत सिंह के सामने चुनाव लड़ चुकी हैं. जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा था.

उर्मिला जैन भाया को 2009 के चुनाव में 3 लाख 76 हजार 255 तो दुष्यंत सिंह को 4 लाख 29 हजार 96 वोट मिले थे.

Trending news