Bikaner: BJP महिला मोर्चा 5 जुलाई को जयपुर में करेगा प्रदेश व्यापी प्रदर्शन- महापौर
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1764741

Bikaner: BJP महिला मोर्चा 5 जुलाई को जयपुर में करेगा प्रदेश व्यापी प्रदर्शन- महापौर

Bikaner News: 5 जुलाई को बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया जाएगा ऐसे में बीजेपी ने आरोप लगाते हुए प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचारों खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का विशाल धरना प्रदर्शन तथा मुख्यमंत्री आवास घेराव 5 जुलाई को जयपुर में किया जाना है.

 

Bikaner: BJP महिला मोर्चा 5 जुलाई को जयपुर में करेगा प्रदेश व्यापी प्रदर्शन- महापौर

Bikaner: 5 जुलाई को बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया जाएगा ऐसे में बीजेपी ने आरोप लगाते हुए प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचारों खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का विशाल धरना प्रदर्शन और मुख्यमंत्री आवास घेराव 5 जुलाई को जयपुर में किया जाना है. 

महिलाओं के लिए लापरवाह नीतियां अपनाईं- महापौर

इस के संबंध में आज भाजपा संभाग कार्यालय में कार्यक्रम संभाग प्रभारी महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने प्रेस वार्ता की. महापौर ने कहा की कांग्रेस की गहलोत सरकार ने पिछले 4.5 सालों में प्रदेश की महिलाओं बहन बेटियों और माताओं के प्रति लापरवाह नीतियां अपनाई है. 

महिला आक्रोश आंदोलन का होगा आयोजिन

प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध चरम पर है और महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं. आए दिन बढ़ते रेप और अत्याचार के मामले, और सोती हुई कांग्रेस सरकार की निर्मम नीतियों के कारण आज प्रदेश भर की महिलाएं रोषित है. 

इन ज़ख्मों पर नमक छिड़कने का काम कांग्रेस सरकार के खस्ता रवैये और इनके मंत्रियों के गैर जिम्मेदाराना बयानों ने किया है राजस्थान द्वारा 5 जुलाई को जयपुर में महिला आक्रोश आंदोलन आयोजित किया जाएगा. बढ़ते महिला अत्याचारों का जवाब मांगने के लिये मुख्यमंत्री आवास को राजस्थान की बहन, बेटिया घेराव करेगी. सुबह 11 बजे ये आंदोलन सरदार पटेल मार्ग, जयपूर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय से शुरू होगा.

यह भी पढ़ें...

10 साल तक रेलवे स्टेशन पर करता रहा मालिक का इंतजार, ये है दुनिया का सबसे वफादार कुत्ता

Trending news