राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे इस कार्यकर्ता की मौत, ये थी वजह
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1475310

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे इस कार्यकर्ता की मौत, ये थी वजह

भारत जोड़ो यात्रा से घर लौट रहे जहांजपुर विधानसभा के कार्यकर्ता की एक स्कार्पियो जीप को टेलर ने टक्कर मार दी दर्दनाक हादसे में एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और शव को मोर्चरी में गया सूचना के बाद एसडीएम बूंदी सहित कांग्रेस कार्यकर्त

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे इस कार्यकर्ता की मौत, ये थी वजह

Bundi : भारत जोड़ो यात्रा से घर लौट रहे जहांजपुर विधानसभा के कार्यकर्ता की एक स्कार्पियो जीप को टेलर ने टक्कर मार दी दर्दनाक हादसे में एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और शव को मोर्चरी में गया सूचना के बाद एसडीएम बूंदी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी और उपचार में मदद की है.

बूंदी जिले के हिण्डोली क्षेत्र के सथूर में नारायणपुर के पास हाइवे 148 डी पर दोपहर को ट्रेलर व स्कार्पियो में जोरदार भिड़ंत हो गई दुर्घटना में सकर्पियो में सवार भारत जोड़ो यात्रा से लोट कांग्रेस कार्यकर्ता क़ी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर हिंडोली पुलिस भी मौके पर पहुंची, औऱ घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ ट्रॉमा वार्ड में घायलों का उपचार किया जा रहा है, दुर्घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं क़ी भीड़ जुट गई, वही हिण्डोली पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई. हादसे की सूचना के बाद कांग्रेस के नेता धीरज गुर्जर भी मौके के लिए रवाना हो गए कुछ देर बाद जिला अस्पताल पहुंचे.

Reporter- Sandeep Vyas

Trending news