नाथद्वारा के खमनोर पहुंची BJP की जन आक्रोश यात्रा, शिकायत पेटी में लोगों ने डाली अपनी समस्या
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1477246

नाथद्वारा के खमनोर पहुंची BJP की जन आक्रोश यात्रा, शिकायत पेटी में लोगों ने डाली अपनी समस्या

Rajsamand news: भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश रथ यात्रा भाजपा ग्रामीण मंडल नाथद्वारा के खमनोर में पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने यात्रा का स्वागत किया और राज्य सरकार के खिलाफ जन आक्रोश व्यक्त किया. 

नाथद्वारा के खमनोर पहुंची BJP की जन आक्रोश यात्रा, शिकायत पेटी में लोगों ने डाली अपनी समस्या

Rajsamand news: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आक्रोश रथ यात्रा का भाजपा ग्रामीण मंडल नाथद्वारा के खमनोर में पहुंची, जहां पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया और राज्य सरकार के खिलाफ जन आक्रोश व्यक्त किया. इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीमाली ने बताया कि कार्यक्रम शुरुआत भैसाकमेड पंचायत के उसरवास बूथ से हुआ है और बैठक का आयोजन भी हुआ, जिसमें पंचायत के सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही है.

वहीं श्रीमाली ने बताया कि कांग्रेस सता में आने के लिए जनता से जो वादे किए उस पर खरी नहीं उतरी है. इसी संदर्भ में सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि चार वर्ष में जो भी सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करें, इसके पश्चात् कोशिवाडा में कार्यकर्ताओं ने रथ में रखी शिकायत पेटी में अपनी शिकायत दर्ज कराई और उसके बाद चकतोडी चौहराहे पर भापजा कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रथ यात्रा का स्वागत किया. 

इसी के चलते झालो की मंदार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र की समस्यों से भाजपा पदाअधिकारियों को अवगत कराया. गावगुडा में महिला कार्यकर्ताओं ने रथ का पूजन कर क्षेत्र की समस्याओं को शिकायत पेटिका में डाला. इसके पश्चात गुडा में बाल योगी संतोष नाथ ने रथ का पूजन कर 2023 में भाजपा की विजय का सभी कार्यकर्ताओ के साथ संकल्प लिया और उसके बाद बडा भाणुजा में जन आक्रोश यात्रा का समापन हुआ. 

यह भी पढ़ें - Sardarshahar Election Result Live : कौन बनेगा सरदारशहर का सरदार, रिजल्ट LIVE अपडेट

यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विरेंद्र पुरोहित, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष भीम सिंह चौहान, सुनील जोशी, जिला मंत्री सीपी, महिला मोर्चा के नेता संगीता कुंवर चौहान, मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीमाली, नाथद्वारा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप काबरा, नवल सिंह सुराणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कोमल सोनी, अमर सिंह, लक्ष्मण सिंह, मानसिंह, प्रभु सिंह, गोपीलाल इटोदिया, बालू गुर्जर, प्रभु गुर्जर, पूर्व सरपंच नारायण पुरोहित, भूपेन्द्र पुरोहित, सूरज पुरोहित मदन सिंह चौहान, चेतन पंवार, शंकर पुरोहित, भगवत सिंह, हरिश पालीवाल, गिरिश पालीवाल भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

खबरें और भी हैं...

राजस्थान सरकार के मंत्री सालेह मोहम्मद का अश्लील वीडियो वायरल, जानिए कैसे लीक हुआ ये Video

राजू ठेठ की हत्या के बाद गैंगस्टर आनंदपाल की गर्लफ्रेंड लेडी डॉन अनुराधा की धमकी, मेरे परिवार को हाथ लगाया तो...

अरे ये क्या: जालीदार कपड़े में लिपटा Urfi Javed का बोल्ड बदन, यूजर्स ने की नागराज से तुलना

Trending news