बीजेपी नेता बृजपाल की हालत गंभीर, हमले के पीछे महिला का हाथ होने का शक
Advertisement

बीजेपी नेता बृजपाल की हालत गंभीर, हमले के पीछे महिला का हाथ होने का शक

बीते दिनों सरेआम हुए हमले में घायल बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया की हालत गंभीर है। इस समय फोर्टिस अस्पताल में भर्ती तेवतिया के लिए अगले 48 घंटे अहम हैं। कई गोलियां लगने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फोर्टिस ने कल तेवतिया का मेडिकल बुलेटिन जारी किया। तेवतिया पर हमले के बाद यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है और हमले में एक महिला का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने अभी तक एक महिला कांस्टेबल सहित करीब दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस व अन्‍य एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

बीजेपी नेता बृजपाल की हालत गंभीर, हमले के पीछे महिला का हाथ होने का शक

गाजियाबाद : बीते दिनों सरेआम हुए हमले में घायल बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया की हालत गंभीर है। इस समय फोर्टिस अस्पताल में भर्ती तेवतिया के लिए अगले 48 घंटे अहम हैं। कई गोलियां लगने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फोर्टिस ने कल तेवतिया का मेडिकल बुलेटिन जारी किया। तेवतिया पर हमले के बाद यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है और हमले में एक महिला का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने अभी तक एक महिला कांस्टेबल सहित करीब दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस व अन्‍य एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट फोर्टिस अस्पताल डाक्टर वैभव मिश्रा ने बताया कि उनके शरीर में मल्टीपल इंजरी हुई है। ऐसे में शनिवार को एक ऑपरेशन और किया जाएगा। फिलहाल 48 घंटों तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। उनको सघन आईसीयू में रखा गया है ताकि इंफेक्शन का खतरा न हो। गुरुवार को देर शाम तेवतियां पर एके-47 से हमला किया गया था। उनके शरीर में छह जगह गोली के निशान है। जिसमें पांच गोलिया शरीर के पार जा चुकी थी। जबकि एक गोली शरीर में ही मिली जिसे निकाल दिया गया है। गोली लगने की वजह से कई जगह मल्टीपल इंजरी हुई है।

दूसरी ओर, सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है कि इस मामले में पुलिस बागपत जिले में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह कॉन्स्टेबल कुख्यात बदमाश राकेश हसनपुरिया की पत्नी है। हसनपुरिया एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस को आशंका है कि हमलावरों को तेवतिया पर हसनपुरिया की मुखबिरी का शक था। बता दें कि साल 2003 में कविनगर थाने का हिस्‍ट्रीशीटर राकेश हसनपुरिया एनकाउंटर में मारा गया था। इस फायरिंग में घायल इंदरपाल पर मुखबिरी का शक था। ऐसा इसलिए क्‍योंकि बृजपाल और हसनपुरिया में पुरानी रंजिश थी। कांस्‍टेबल सुनीता राकेश की पत्‍नी है। पुलिस अब इस मामले को उसी एनकाउंटर से जोड़ कर देख रही है। तेवतिया को पहले से ही अपने ऊपर हमले की आशंका थी। वह हमेशा आधा दर्जन गनर साथ लेकर चलते थे।

 

इससे पहले, भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया पर गाजियाबाद में हुए हमले में इस्तेमाल की गई शुक्रवार को बरामद कर ली गयी। पुलिस कई कोणों से इस मामले की जांच कर रही है। वारदात में प्रयोग की गयी रायफल और पिस्तौल भी बरामद की जा चुकी है।

पुलिस ने कहा कि जहां तक घटना की पृष्ठभूमि का सवाल है तो हम विभिन्न कोणों पर काम कर रहे हैं। दो तीन साल पहले एक मुठभेड़ हुई थी, उसे लेकर रंजिश की बात आ रही है। एक और परिवार है, जिसके यहां तिहरा हत्याकाण्ड हुआ था, उसे ले कर भी रंजिश का मामला सामने आ रहा है।

मालूम हो कि भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया पर अज्ञात बंदूकधारियों ने बीते दिनों मुरादनगर थाना क्षेत्र स्थित रावली मार्ग पर हमला किया था। मेरठ जोन के आईजी सुजीत पाण्डे ने बताया कि एक कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर तेवतिया और अन्य लोगों पर गोलियां चलाईं, जिसमें तेवतिया सहित छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से साल 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके तेवतिया आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गाजियाबाद आ रहे थे।

 

Trending news