Farrukhabad News: माफिया बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई और मां पर शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति कुर्क
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2104691

Farrukhabad News: माफिया बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई और मां पर शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति कुर्क

Farrukhabad News: माफिया अनुपम दुबे, भाई अनुराग उर्फ डब्बन समेत अन्य परिजनाें की शनिवार को 45.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई. इसमें कॉलेज की भूमि भी शामिल है. मकान के गेट को सील लगाकर सीज कर दिया गया. 

 

Farrukhabad News: माफिया बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई और मां पर शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति कुर्क

अरुण सिंह/फर्रुखाबाद: माफिया अनुपम दुबे व उनके परिजनों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. जिलाधिकारी डॉ. वी के सिंह ने गैंगस्टर के मुकदमे में डब्बन व बब्बन की संपत्ति कुर्क करने के आदेश के बाद 45.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई. आज भी कार्रवाई जारी रहेगी. अनुपम दुबे व उसके परिवार की कुल 10 संपत्तियां कुर्क की गई है. जिनकी अनुमानित कीमत 45 करोड़ 55 लाख 13 हजार 849 रुपये है. इससे पहले भी माफिया अनुपम दुबे की करीब 113 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है.

इन पर की गई कार्रवाई
बसपा नेता अनुपम दुबे सहित भाई अनुराग उर्फ डब्बन, अमित दुबे उर्फ बब्बन, मीनाक्षी दुबे पत्नी अनुपम दुबे, माता कुसुम लता दुबे, भाई अभिषेक दुबे, पत्नी अर्चना दुबे, कुमकुम दुबे पत्नी अमित दुबे, जॉली दुबे पत्नी अभिषेक दुबे पर शिकंजा कसा गया है.

प्रशासन की कुर्की कार्रवाई लगातार जारी 
फर्रुखाबाद जनपद में माफिया बसपा नेता डॉक्टर अनुपम दुबे और उनके परिवार के खिलाफ प्रशासन की कुर्की कार्रवाई लगातार जारी है. शनिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस नें माफिया अनुपम दुबे का घर और डिग्री कालेज सहित कुल 10 अचल संपतियां कुर्क की हैं. प्रशासन की कार्रवाई से माफिया बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे के गाँव में सन्नाटा पसरा है. जिला प्रशासन ने राज्य स्तरीय माफिया अनुपम दुवे व उसके परिवार का आवास, महाविद्यालय एवं जमीनों की कुर्की कर ली है. सदर तहसीलदार, राजस्व कर्मचारी एवं कई थानों की काफी पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम सहसापुर पहुंची. पुलिस ने ग्राम सहसापुर में अनुपम दुबे के आवास को खाली कराया. आवास में अनुराग दुबे उर्फ डब्बन की पत्नी श्रीमती अर्चना दुबे एक लड़की व लड़का था जो कपड़ो को कई सूट केसों में भरकर बाहर निकल गए. मकान के गेट को सील लगाकर सीज कर दिया गया. इसी तरह अनुपम दुबे के महेश दुबे अपूर्वा महाविद्यालय को भी सीज किया गया.

बैंकों में 150 खाते
कानपुर मंडल के माफिया बसपा नेता अनुपम दुबे और उनके परिवार के नाम पर बैंकों में 150 खाता खोल दिए गए जिनमें कुल संपत्ति 5 करोड़ 7 लाख 62849 जमा थी जहां एक और बैंकों में आम आदमी के दो से अधिक खाते नहीं खुलते वहीं माफियाओं के डेढ़ सौ खाता अपने आप में एक सवाल है. देखा जाए तो माफिया को माफिया बनने में योगी सरकार के अधिकारी भी शामिल हैं. लोक निर्माण विभाग फतेहगढ़ ने माफिया अनुपम दुबे का खाता चीज होने के बावजूद भी 4 करोड़ का भुगतान फर्जी खातों में कर दिया ऐसे में क्या कहा जा सकता है कि अपराधी माफिया हैं या सरकारी अधिकारी और अभी तक कोई कार्यवाही इन पर तय नहीं की गई. 

आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक फतेहगढ़ की शाखा में माफिया अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे के 20 खाता तो वहीं माता कुसुम लता दुबे के नाम पर पंजाब नेशनल बैंक फतेहगढ़ में 96 खाता खोले गए.  इतना ही नहीं स्वर्गीय पिता महेश चंद दुबे अपूर्व फाउंडेशन के नाम से पंजाब नेशनल बैंक की फतेहगढ़ ब्रांच में 16 खाता खोले गए. वहीं इसी बैंक में अनुराग दुबे की पत्नी के नाम पर एक खाता अभिषेक की पत्नी के नाम पर एक खाता. अमित दुबे की पत्नी के नाम पर 5 खाता खोले गए तो वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया माता कुसुम लता दुबे के नाम पर 16 खाते चल रहे थे.

इन 150 खातों में कुल संपत्ति 5 करोड़ 7 लाख 62849 रुपये पुलिस को मिली है. अनुराग दुबे की चल संपत्ति 40 करोड़ 47 लाख 51 हजार रुपये तो वहीं अचल संपत्ति 45 करोड़ 55 लाख 13849 रुपये है. अनुराग दुबे की कुल संपत्ति 40 करोड़ 47 लाख 51000 तो वही 45 करोड़ 55 लाख 13849 अचल संपत्ति के रूप में जमा है जहां अनुपम दुबे की एक करोड़ 13 लाख 33000 की संपत्ति अभी तक पर की जा चुकी है. वहीं अगर हम अनुपम दुबे की कुल आय की बात करें तो सरकारी दस्तावेजों में अनुपम दुबे ने कल अपनी आय 57 लाख 33024 दिखाई और जिसका ITR भी भरा जा रहा था. 

वहीं अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे ने अपनी कुल आय 5877947 दिखाई थी जिसका टेक्स ITR 2 लाख 50 हज़ार भरा गया. दूसरे नंबर के भाई अमित दुबे ने अपनी कल आए 26 लाख 13798 रुपए दिखाई जिसमें कोई टैक्स नहीं दिया जा रहा. अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे जो कि एक सरकारी शिक्षक हैं उन्होंने अपनी आय 34 लाख 25915 रुपये दिखाई. इनके द्वारा भी कोई टैक्स जमा नहीं किया जा रहा. माता कुसुम लता दुबे की खुला है 3 करोड़ 58 लाख ₹4000 दिखाई गई, जिनके द्वारा 21 लाख 50 हजार रुपये टैक्स जमा किया जा रहा. छोटे भाई अभिषेक दुबई की कुल आय 28 लाख 82877 दिखाई गई जिसमें टैक्स के रूप में चार लाख ₹30000 जमा किए गए. अर्चना दुबे कुमकुम दुबे और जोली दुबे ने अपनी कोई आय प्रदर्शित नहीं की जबकि यह लोग भी सरकारी तौर पर शिक्षक हैं. अनुपम दुबे इस समय जेल में है उनका एक भाई भी गिरफ्तार है लेकिन अनुराग दुबे अभी फरार हैं जिनके ऊपर पुलिस ने 50000 का इनाम घोषित कर दिया है. इसके बावजूद भी कोई सफलता नहीं मिल रही.

यह संपत्ति वाद संख्या 2/24 दिनांक 06.02.2024 सम्बन्धित मु0अ0सं0 258/2023 धारा 3(1) गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना मोहम्मदाबाद बनाम अनुराग दुबे आदि में जिला मजिस्ट्रेट आदेश के अनुपालन में कुर्क की गई की गयी हैं

कुर्क की गई संपत्तियां
1. व्यावसायिक भूमि स्थित ग्राम सहसपुर गाटा सं0 324,325 क्षे0 1200 वर्गमीटर
2. व्यावसायिक भूमि स्थित ग्राम सहसपुर गाटा सं0127,129,130,131 क्षे0 2050 वर्गमीटर
3. व्यावसायिक भूमि स्थित ग्राम सिनौड़ा ईश्वरी गाटा सं0 506 क्षे0 8945 वर्गमीटर
4. व्यावसायिक भूमि स्थित ग्राम सहसपुर गाटा सं0 127, 128,134 क्षे0 3380 वर्गमीटर
5. व्यावसायिक भूमि स्थित ग्राम सहसपुर गाटा सं0 130,131 क्षे0 490 वर्गमीटर

महेश दुबे अपूर्वा महाविद्यालय समेत कुल 10 संपत्तियां कुर्क गई 
इस दौरान पुलिस ने माइक से ग्रामीणों को सूचित किया कि आज माफिया अनुपम दुबे व उसके परिवार की कुल दस संपत्तियां कुर्क की गई है. जिनकी अनुमानित कीमत 45 करोड़ 55 लाख 13 हजार 849 रुपये है. इससे पहले भी माफिया अनुपम दुबे की करीब 113 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है.

तहसीलदार सदर श्रद्धा पाण्डेय, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह, मोहम्मदाबाद कोतवाल मनोज कुमार भाटी, नवाबगंज थानाध्यक्ष जेपी शर्मा समेंत कई थानों की पुलिस नें मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहसापुर स्थित महेश दुबे अपूर्वा महाविद्यालय के साथ ही गाँव में बने आलीशान घर पर भी सरकारी कुर्क कर लिया. डिग्री कालेज और घर सहित कुल 10 संपतियां कुर्क की गईं. 45 करोड़ 55 लाख 13 लाख 849 रुपये की सम्पत्ति शनिवार को कुर्क की गयी. माफिया डॉ अनुपम दुबे और उसके परिवार की अब तक कुल 158 करोड़ 73 लाख 27 हजार 328 रुपये की सम्पत्ति कुर्क की जा चुकी है.

अनुपम दुबे के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई
शनिवार देर रात्रि बयान जारी कर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जनपद पुलिस शासन द्वारा चिन्हित माफिया अनुपम दुबे के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई कर रही है. माफिया अनुपम दुबे और उसके परिवार के विरुद्ध मोहम्दाबाद कोतवाली में लिखे गैंगस्टर के मुकदमे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45,55,13,849 रुपये की सम्पति की कुर्की की है और कार्रवाई चल रही है. रविवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी. 

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दरबार में नतमस्तक होंगे सीएम योगी समेत UP सरकार के मंत्री और विधायक, अखिलेश ने किया जाने से इनकार
 

 

Trending news