यूपी में सपा कांग्रेस गठबंधन पर बनी बात, कांग्रेस को 105 सीटें देने के लिए समाजवादी पार्टी राजी !
Advertisement

यूपी में सपा कांग्रेस गठबंधन पर बनी बात, कांग्रेस को 105 सीटें देने के लिए समाजवादी पार्टी राजी !

उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन करीब तय हो गया है। मीडिया सूत्रों की मानें तो कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गई है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी 105 सीटें कांग्रेस को देने पर तैयार हो गई है हालांकि, इसका अब तक औपचारिक एलान नहीं किया गया है।

फाइल फोटो

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन करीब तय हो गया है। मीडिया सूत्रों की मानें तो कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गई है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी 105 सीटें कांग्रेस को देने पर तैयार हो गई है हालांकि, इसका अब तक औपचारिक एलान नहीं किया गया है।

कांग्रेस को 105 सीट देने के बाद सपा खुद 298 सीट पर इलेक्शन लड़ेगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि सपा के साथ गठबंधन को लेकर प्रियंका गांधी ने कोशिशें कीं।

दरअसल, कांग्रेस के चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर और प्रियंका वाड्रा के दूत धीरज श्रीवास्तव रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करने वाले हैं।

इस बैठक के बाद उम्मीद की जा रही है कि गठबंधन को लेकर आखिरी निर्णय सामने आ जाएगा। सपा सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अखिलेश सकारात्मक दिख रहे हैं। इसमें कांग्रेस ने थोड़ा लचीला रुख अपनाया तो गठबंधन हो सकता है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक खबरें हैं कि कांग्रेस ने 120 सीटें मांगी है, लेकिन अखिलेश 100 सीटों से अधिक देने को तैयार नहीं हैं।

रायबरेली ओर अमेठी के अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश की कई सीटों को लेकर गतिरोध बना हुआ है। दरअसल, कांग्रेस चाहती है कि इन जिलों की सारी सीटें गठबंधन के तहत कांग्रेस को मिले। वहीं समाजवादी पार्टी इस बात को इस आधार पर खारिज कर रही है कि वहां सपा के जीते विधायक हैं।

फिलहाल माना जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से थोड़ा रुख में नरमी गठबंधन पर बात बना सकती है।

उधर, गठबंधन को लेकर कांग्रेसी नेता अभी भी उम्मीद में हैं। पार्टी के यूपी प्रभारी और महासचिव गुलाम नबी आजाद ने साफ किया है कि पार्टी ने पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं। इन सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारियां हो चुकी हैं, लेकिन बातचीत के रास्ते अभी बंद नहीं हुए हैं।

 

Trending news