Bank Holidays in October 2022: इस महीने 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब आसानी से करवा सकेंगे काम
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1367164

Bank Holidays in October 2022: इस महीने 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब आसानी से करवा सकेंगे काम

Bank Holidays in October: अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है. ऐसे में स्कूलों सहित बैंक कर्मचारियों को खूब छुट्टियां मिलने वाली हैं. कुल मिलाकर अगर बात करें तो अक्टूबर के 31 दिन में पूरे 21 दिन छुट्टियां ही हैं, जो देशभर के अलग-अलग राज्यों में बंटी हैं. जानें यूपी में बैंक कब-कब बंद हैं...

Bank Holidays in October 2022

Bank Holidays October Calendar: अक्टूबर 2022 में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं, जिनकी वजह से अलग-अलग शहरो में 31 में से 21 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आपको बैंक का कोई जरूरी काम है तो जान लें किन दिनों पर बैंकों में जाना सही रहेगा. आपको जानकारी के लिए बता दें कि बैंक कर्मचारियों की छुट्टियां रिजर्व बैंक द्वारा जारी आदेश के तहत ही होती हैं. आइए जानते हैं कि किस शहर में अक्टूबर के किस दिन बैंकों में छुट्टी होगी...

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर, जारी होने वाली है 12वीं किस्त, जान लें तारीख

RBI द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक, बैंकों में छुट्टियां
जाहिर है कि इस बार अक्टूबर के माह में दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दीपावली, जैसे बड़े पर्व हैं, जिनपर लंबे बैंक हॉलीडे होते हैं. अक्टूबर में छुट्टियों की वजह से नॉर्थ-ईस्ट में काम सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाला है. इन पूर्वोत्तर राज्यों में त्रिपुरा, सिक्किम, बंगाल, झारखंड और उड़ीसा आते हैं.

यहां देखें बैंक हॉलीडे की लिस्ट-

 

तारीख त्योहार इन जगह बंद रहेंगे बैंक
1 अक्टूबर अर्धवार्षिक क्लोजिंग सिक्किम 
2 अक्टूबर गांधी जयंती  देशभर में
3 अक्टूबर  दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, बिहार और मणिपुर 
4 अक्टूबर  दुर्गा पूजा (दशहरा)/ शंकरदेव का जन्मोत्सव  की वजह से कर्नाटक, उड़ीसा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, असम, बिहार और मेघालय 
5 अक्टूबर  दुर्गा पूजा (दशमी)/ शंकर देव जन्मोत्सव  मणिपुर को छोड़कर देशभर
6 अक्टूबर दुर्गा पूजा गंगटोक
7 अक्टूबर दुर्गा पूजा  गंगटोक
13 अक्टूबर करवा चौथ   
14 अक्टूबर    जम्मू और श्रीनगर 
18 अक्टूबर  कटि बिहू  गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे
24 अक्टूबर काली पूजा/नरक चतुर्दशी/दिवाली/लक्ष्मी पूजा  हैदराबाद, इम्फाल और गंगटोक को छोड़कर देशभर 
25 अक्टूबर  लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल और जयपुर  
26 अक्टूबर  भाई दूज जैसे त्योहार अहमदाबाद, बेंगलुरू, बेलापुर, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिलांग और शिमला 
27 अक्टूबर  भाई दूज/चित्रगुप्त जैसे त्योहार लखनऊ, कानपुर, इम्फाल और गंगटोक 
28 अक्टूबर डाला छठ/सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती  अहमदाबाद, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे। 

 

Trending news