बैंड बजा, बारात आई..शादी भी हुई...लेकिन विदाई के समय फंस गया ये पेच, लड़की ने ससुराल जाने की किया मना
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1607070

बैंड बजा, बारात आई..शादी भी हुई...लेकिन विदाई के समय फंस गया ये पेच, लड़की ने ससुराल जाने की किया मना

झांसी में शादी के बाद विदाई में बात बिगड़ गई और दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया. विवाद इतना बढ़ा की मामला पुलिस तक पहुंच गया.

 

बैंड बजा, बारात आई..शादी भी हुई...लेकिन विदाई के समय फंस गया ये पेच, लड़की ने ससुराल जाने की किया मना

Jhansi: झांसी में शादी के बाद एक दुल्हन ने विदाई के समय दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया. जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

दरअसल, 18 जनवरी को झांसी में थाना कोतवाली इलाके के अलीगोल मुहल्ला निवासी स्व. सुरेश शाक्या की बेटी आरती की सगाई पुलिया नंबर नौ निवासी लालता प्रसाद के बेटे राजकुमार उर्फ मोनू के साथ हुई. इसके बाद राजकुमार शनिवार रात परिजनों के साथ बारात लेकर लड़की के यहां धूमधाम से पहुंच गया. शादी की सारी रस्में धूमधाम से पूरी हुईं.

वहीं रविवार को सुबह के समय जब विदाई होनी थी तो लड़के को मिर्गी का दौरा पड़ गया. रविवार को विदाई के समय लड़की के कार में बैठते ही लड़के को मिर्गी का दौरा पड़ गया. इसके बाद लड़का कार से जमीन पर गिर गया.साथ ही लड़का कांपने लगा. इस देखकर लड़की ने ससुराल जाने से मना करा दिया. लेकिन लड़के वालों की ये इच्छा थी कि वह लड़की को विदा कर ले आएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

इसके बाद दोनों पक्ष यानी लड़का और लड़की वालों के बीच वहीं पर विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस तक बात पहुंच गई. इसके बाद मौके पर समाज के लोग भी पहुंचे. समाज के लोगों ने लड़की को मनाने की कोशिश की लेकिन लड़की ससुराल जाने के लिए राजी नहीं हुई.

लड़की के भाई दीपक शाक्या का कहना है कि लड़के को मिर्गी का दौरा आता है, यह बात लड़के वालों ने नहीं बताई थी. इतना ही नहीं सगाई के बाद से ही लड़की को लड़के से बात करने से रोक भी दिया गया. दीपक ने कहा कि वह अपनी बहन को विदा नहीं करेंगे. साथ ही शादी में जो 5 लाख का खर्चा हुआ है उसकी रकम भी लड़के वालों से ही वसुलेंगे.  इस बात की शिकायत उन्होंने पुलिस में कर दी है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Trending news