Aashka Goradia Baby Boy: आशका गोराडिया ने दिखाई नन्हे शहजादे की झलक, नाम का खुलासा करते हुए दी खुशखबरी

Aashka Goradia Baby Boy: टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया एक प्यारे से बेटे की मां बन गई हैं. एक्ट्रेस ने अपने नन्हे शहजादे की झलक दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, साथ ही उन्होंने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है.  

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Oct 28, 2023, 12:08 PM IST
    • आशका गोराडिया ने दिया बेटे को जन्म
    • आशका ने दिखाया नन्हे शहजादे की झलक
Aashka Goradia Baby Boy: आशका गोराडिया ने दिखाई नन्हे शहजादे की झलक, नाम का खुलासा करते हुए दी खुशखबरी

नई दिल्ली: Aashka Goradia Baby Boy: मशहूर टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) पिछले कुछ समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में थीं. अब एक्ट्रेस अपने सभी चाहने वालों को खुशखबरी सुना दी है. दरअसल, एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. 27 अक्टूबर को आशका के घर किलकारियां गूंज उठी हैं. इस बात की जानकारी देते हुए एक्ट्रेस और पति ब्रेंट गोबल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है.

ब्रेट ने लिखा खूबसूरत नोट

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट में कपल ने एक फोटो भी दिखाई है, जिसमें बेटे की झलक दिखाते हुए उसके नन्हें हाथ को अपने हाथों में पकड़ा हुआ है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Brent Goble (@ibrentgoble)

इस फोटो को शेयर करते हुए ब्रेंट ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम विलियम अलेक्जेंडर रखा है. ब्रेंट ने लिखा, 'आज सुबह 7:45 बजे, विलियम अलेक्जेंडर इस दुनिया में आए और हमारे दिलों में बस गए.'

ब्रेंट हुए भावुक

उन्होंने इसी पोस्ट में आगे लिखा, 'हालांकि,  मुझे पता है कि इस दिन से पहले भी मेरा जीवन अस्तित्व में था, लेकिन मुझे इसके बारे में बहुत कम याद है. अभी से लेकर अपने मरने तक, मैं एलेक्स का डैडी रहूंगा. आशका आराम कर रही है, उसके पास हमारा छोटा बच्चा है. हमारे दिल कभी इतने उज्जवल नहीं थे. मैंने इस तरह का प्यार कभी नहीं देखा. अब और हर दिन मेरे पास ईश्वर के अस्तित्व का जीवंत प्रमाण होगा.'

2017 में हुई थी शादी

ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुका है. फैंस से लेकर मशहूर हस्तियां तक दोनों को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं. बता दें कि आशका और ब्रेंट 1 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन बंधे थे. अब शादी के 6 साल बाद दोनों के घर किलकारियां गूंजी हैं.

ये भी पढ़ें- Aditi Rao hydari Birthday: इस राजा की परपोती हैं अदिति राव हैदरी, आमिर खान से भी है ये रिश्ता

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़