क्या अर्जुन कपूर की वजह से बिगड़ा सलमान खान और बोनी कपूर का रिश्ता? डायरेक्टर ने किया खुलासा

अर्जुन कपूर और सलमान खान के संबंध पर बोनी कपूर ने बात करते हुए बोला- अर्जुन कपूर की एक्टर बनने के पीछे सलमान खान का हाथ है. मैं सलमान खान से प्यार करता हूं. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Apr 2, 2024, 02:59 PM IST
  • सलमान और अर्जुन के रिश्ते पर बोले बोनी
  • अर्जुन की ग्रोथ के पीछे सलमान का हाथ है
क्या अर्जुन कपूर की वजह से बिगड़ा सलमान खान और बोनी कपूर का रिश्ता? डायरेक्टर ने किया खुलासा

नई दिल्ली: अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच का संबंध कभी दो भाईयों जैसा था, शायद दोनों के बीच के रिश्ते अब पहले जैसे ना हो. अर्जुन के पिता बोनी कपूर अपने बेटे को एक्टर बनने का क्रेडिट सलमान को देते हैं. एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने माना कि अर्जुन और सलमान के बीच रिश्ता अब पहले जैसा नहीं है लेकिन बेटे के ग्रोथ के पीछे सलमान खान का हाथ है. 

सलमान खान की वजह से ही अर्जुन की ग्रोथ हुई 
बोनी कपूर ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में बोला कि अर्जुन एक्टर बनेंगे यह मैंने कभी नहीं सोचा था लेकिन अर्जुन एक्टर बन सकते हैं. बोनी ने बोला मैं मोना से अलग हो गया था लेकिन मेरे दिमाग से यह कभी नहीं गया था कि अर्जुन एक्टर बनना चाहता है. सलमान खान ने मुझे फोन किया और बोला कि वह एक्टर बनेगा. 

पहले जैसे नहीं रहे रिश्ते 
बोनी कपूर ने बताया है कि सलमान खान ने जिम्मेदारी ली और अर्जुन का वजन कम करवाया है. उस समय अर्जून काफी हेल्थी थे. अर्जुन की बात करें तो मैं इसका क्रेडिट सलमान खान को देता हूं. अब जो भी कहा जाता है कि उनके बीच रिश्ते ठीक नहीं है. पहले जितने अच्छे तो नहीं है. लेकिन समलान खान ने अपना बेस्ट दिया. अर्जुन की ग्रोथ और बहुत कुछ सलमान से प्रभावित है. एक्टिंग का नजरिया हो या फिर फिल्मों का या बॉडी बनाना का. सलमान ने ही अर्जुन के अंदर बॉडी होने की अहमियत डाली थी. 

सलमान जैसे लोग कम होते हैं 
बोनी कपूर से सवाल किया गया कि क्या अर्जुन कपूर के साथ अनबन के बाद सलमान खान संग उनके रिश्ते पर भी असर पड़ा ?  इस सवाल के जवाब में बोला कि उनका रिश्ता नहीं बदाल. मैं आज भी उन्हें प्यार करता हूं. बहुत कम लोग उनके जैसे हैं. बड़े दिल वाला, नरम दिल और वह मुझे बहुत इज्जत देता है. मैं उससे प्यार करता हूं. 

ये भी पढ़ें- Ajay Devgn Birthday: इस वजह से अवॉर्ड शोज से अजय देवगन को है चिढ़, कभी शामिल नहीं होते एक्टर

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़