2023 में घटा Wine Production, 62 साल में सबसे बड़ी गिरावट... क्लाइमेट चेंज कैसे जिम्मेदार?

Wine Production: OIV के मुतबिक, साल 2023 में विश्वभर में शराब का 10% तक उत्पादन गिर गया है. यह बीते 60 साल में सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Apr 30, 2024, 04:37 PM IST
  • वाइन की बिक्री भी घटी
  • इसका कारण बढ़ती महंगाई
2023 में घटा Wine Production, 62 साल में सबसे बड़ी गिरावट... क्लाइमेट चेंज कैसे जिम्मेदार?

नई दिल्ली: Wine Production: दुनियाभर में शराब का उत्पादन कम हो गया है. साल 2023 में विश्वभर में शराब का 10% तक उत्पादन गिर गया है. यह बीते 60 साल में सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है. शराब बनाने वाली कंपनियों की मानें तो इस गिरावट का कारण जलवायु परिवर्तन ( Climate Change) है. 

यहां वाइन प्रोडक्शन में सबसे अधिक गिरावट
विश्व के जिन देशों में शराब उत्पादन में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है, वे ऑस्ट्रेलिया और इटली हैं. शराब उत्पादन के मामले में 2023 में ऑस्ट्रेलिया में 26% और इटली में 23% गिरावट आई. स्पेन में 20% गिरावट दर्ज की गई. 

अंगूर की खेती प्रभावित हुई
इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ वाइन एंड वाइन (OIV) की मानें तो जलवायु परिवर्तन के कारण साल 2023 में अंगूर की खेती बर्बाद हो गई. साल 1961 के बाद 2023 में पहली बाद अंगूर के उत्पादन में भारी कमी आई, लिहाजा शराब उत्पादन में भी कमी देखने को मिली. बता दें कि शराब अंगूर से ही बनती है.

भीषण गर्मी, वन क्षेत्र में आग, सूखा 
OIV के निदेशक जॉन बार्कर का कहना है कि नॉर्थ और साउथ Hemisphere के इलाकों में सूखा पड़ा था. भीषण गर्मी के चलते वन क्षेत्र में आग लगी. कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आई, इससे अंगूर की खेती प्रभावित हुई. बार्कर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन ही इसका एकमात्र कारण नहीं हैं, लेकिन हां यह एक बड़ी चुनौती है. 

शराब बिक्री में भी कमी आई
इसके अलावा, 2023 में वाइन की 3% कम बिक्री हुई. शराब बिक्री की यह गिरावट 1996 के बाद से सबसे बड़ी मानी जा रही है. इसका कारण है बढ़ती महंगाई. 

ये भी पढ़ें- इस मुस्लिम देश में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, एक साथ 5 विमान भरेंगे उड़ान

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़