Himachal Pradesh News: जयराम ठाकुर का काम झूठ बोलना है, मैं उनके बारे में क्या बोलूं- CM सुक्खू
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh2194800

Himachal Pradesh News: जयराम ठाकुर का काम झूठ बोलना है, मैं उनके बारे में क्या बोलूं- CM सुक्खू

CM Sukhu News: भाजपा और जयराम ठाकुर पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू. कहा- जयराम ठाकुर का काम झूठ बोलना है,  वो तो कुछ भी बोलते हैं. 

Himachal Pradesh News: जयराम ठाकुर का काम झूठ बोलना है, मैं उनके बारे में क्या बोलूं- CM सुक्खू

Dharamshala News: दिल्ली में प्रत्याशियों के मंथन के बाद आज सुबह मुख्यमंत्री कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की जयराम ठाकुर का काम झूठ बोलना है,  वो तो कुछ भी बोलते हैं और उन्हें हमारे किये हुये कोई भी काम नजर नहीं आते. मैं उनके बारे में क्या बोलूं. 

Chaitra Navratri 2024: कल से चैत्र नवरात्र शुरू, रंग-बिरंगे फूलों व लाइटों से सजा शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर

 

जयराम ठाकुर के पलटू राम वाले बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा की प्रतिभा सिंह हमारी प्रदेशाध्यक्ष हैं और उन्हीं की अगुवाई में हम चुनाव लड़ रहे हैं.  वहीं मुख्यमंत्री ने कहा की हमारी सरकार की उपलब्धियों को हम जनता की अदालत में उठा रहे हैं और आने वाले लोकसभा और उप चुनावों को सभी एकजुट होकर लड़ेंगे. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गए विधायकों पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा की यह झूठ बोल रहे हैं और भाजपा ने अब इनको गले लगाया है तो अब चुनावों में जनता इनको सबक सिखाएगी. 

वहीं सुधीर शर्मा द्वारा एफआईआर वाली बात पर मुख्यमंत्री ने कहा की तथ्यों के आधार पर एफआईआर होती है. देखते हैं क्या होता है. प्रूफ भी तो होना चाहिए. 

मुख्यमंत्री ने कहा की भाजपा ने जो लोकतंत्र की हत्या की है. उसका जवाब जनता जनमत के साथ देगी और इन्हें सबक भी सिखायेगी. मुख्यमंत्री ने कहा की हमारी सरकार ने 15 महीनो में जनहित के लिए फैसले उठाए हैं और सरकार बनते ही हमारी पहली गारंटी ओपीएस (OPS) की जारी की थी.  साथ महिलाओं को 1500 रुपए देने की भी गारंटी जारी कर दी है और लाहुल में महिलाओं के खाते में 1500 रुपए जा भी रहे हैं लेकिन भाजपा को यह गारंटिया नजर ही नहीं आ रही हैं. 

रिपोर्ट- विपिन कुमार, धर्मशाला 

Trending news