Sattu Paratha Recipe: लिट्टी की बड़ी बहन है बिहार का ये फेमश डिश, स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी रखे ख्याल

Nishant Bharti
Jul 07, 2024

मकूनी

लिट्टी जहां गोल होता है और आग पर सेंक या पकाया जाता है वहीं दूसरी तरफ मकूनी सत्तू पराठा रोटी के सेप में गोल होता है.

भभरी का साइज

भभरी का साइज पुरी के आकार का होता है लेकिन उसके अंदर सत्तू भरा होता है. बिहार में इसके लोकप्रिय होने का सबसे बड़ा कारण इसके बनने में ज्यादा ताम झाम नहीं होना है.

सत्तू पराठा कब खाया जाता है

गेहूं का आटा, चने का सत्तू, लहसुन, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन, मंगरेला, नींबू, सरसों तेल, नमक साथ में चोखा के लिए आलू बैगन टमाटर. ठंड के मौसम और बरसात में यह खूब बनाया जाता है.

चना का सत्तू

चना का सत्तू होने के कारण खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है. बिहार के लोग जहां कहीं भी जाकर बस गए हैं. वहां अपने खान-पान की इन विविध चीजों को आज भी कायम रखे हुए हैं. जिसमें लिट्टी चोखा मकुनी सत्तू पराठा दही चुरा भुजा खिचड़ी को नहीं भूले.

भभरी

छपरा सीवान गोपालगंज के लोगों से आप लिट्टी की चर्चा करेंगे तो वह आपको भभरी समझाएंगे. यह भी टेस्ट में पूरी तरह से लिट्टी जैसा ही होता है पर यह तवे पर बनाया जाता है.

सत्तू पराठा

सत्तू पराठा का साइज पुरी का होता है और इसके अंदर प्रचुर मात्रा में चने का मसालेदार सत्तू भरा होता है.

आलू का चोखा

यह थोड़ा मुलायम होता है लोग इसे सुख या फिर भी रिफाइन में भी सेक कर खाते हैं. साथ में बैगन टमाटर आलू का चोखा दही और आम के सीजन में पका हुआ आम भी खाया जाता है.

VIEW ALL

Read Next Story