Dahi-Gond Katira Benefits: बहुत गुणकारी है ये गोंद कतीरा, दही के साथ मिलाकर खाने से होंगे लाजवाब फायदे!

Zee Bihar-Jharkhand Web Team
Jul 01, 2024

Summer

गर्मी के मौसम में ठंडी तासीर वाली चीजों को खाना सेहत के लिए अच्छा होता है.

Beneficial

अगर आप दही में गोंद कतीरा को मिलाकर खाते हैं तो ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है.

Health Problems in Summer

भीषण गर्मी में शरीर में कई तरह की परेशानी होने लगती हैं जैसे- कब्ज, डाइजेशन, गैस और त्वचा रिलेटेड समस्याएं. ऐसे में आपको पेट ठंडा रखने वाली चीजों को खाना चाहिए.

Dahi With Gond Katira

दही और गोंद कतीरा दोनों की ठंडी तासीर वाले पदार्थ हैं. अगर हम गर्मी के मौसम में दही में गोंद-कतीरा को मिलाकर खाते हैं, तो ये हमारे पेट को ठंडा रखने में मदद करता है.

Summer Loo

जिन लोगों को गर्मी के मौसम में बाहर निकले और बढ़े हुए तापमान से लू लग जाती है, उन लोगों को दही में गोंद-कतीरा मिलाकर खाने से काफी फायदा मिलता है.

Good For Bones

दही और गोंद कतीरा में पाए जाने वाले पोषक तत्व जोड़ों और हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है. अगर आप दही के साथ गोंद-कतीरा मिलाकर खाते हैं, तो ये आपके शरीर को जोड़ों और हड्डियों की दर्द से राहत दिलाता है.

Weight Loss

दही और गोंद कतीरा को मिलाकर सेवन करने से आपको बॉडी के अनचाहे वेट से कुछ हद तक राहत मिलती है. ये वेट लॉस करने में मदद करता है.

Hyderate

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. दही में गोंद कतीरा को मिलाकर सेवन करने से आपका शरीर हायड्रेटेड रहता है.

Stomach Problems

दही में गोंद कतीरा को मिलाकर खाने से आपको गर्मी के मौसम में होने वाली पेट संबंधी समस्या जैसे- कब्ज, डाइजेशन, गैस, आदि से राहत मिलती है.

Way of Consuming

दही और गोंद कतीरा का सेवन करने के लिए आपको रात में ही 1 चम्मच गोंद कतीरा को भिगोकर रख देना है. अगले दिन जब आपका मन करे एक कटोरी दही में 2-3 चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा को मिलाकर खाएं. अगर आपको स्वाद में मीठापन चाहिए तो आप उसमें शहद मिलाकर भी खा सकते हैं.

Don't Feel Hungry

दही में गोंद कतीरा को मिलाकर खाने के बाद आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है. जिससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिलती है.

Doctor Suggestion

अगर आप दवा का सेवन हर रोज कर रहे हैं तो आपको दही के साथ गोंद कतीरा को मिलाकर खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर से लेनी चाहिए.

Disclaimer

यहां प्रस्तुत की गई तमाम जानकारी आपके मदद हेतु हैं. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. शरीर से जुड़ी जानकारी हेतु विशेषज्ञ के पास जरूर से जाएं

VIEW ALL

Read Next Story