मध्य प्रदेश है 'नदियों का मायका', जानें क्यों

Ruchi Tiwari
Apr 28, 2024

देश के दिल मध्य प्रदेश को भारत में 'नदियों का मायका' कहा जाता है.

MP में 207 छोटी-बड़ी नदियां बहती हैं.

राज्य में नदियों की बड़ी संख्या होने के कारण MP को नदियों का मायका कहा जाता है.

MP की ये नदियां देश में न सिर्फ पीने का पानी बल्कि किसानों का जरूरतों को भी पूरा करती हैं.

मध्य प्रदेश में मुख्य तौर पर 6 महत्वपूर्ण नदिया हैं.

नर्मदा नदी (Narmada River)

नर्मदा नदी प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है. इसे MP की जीवनदायिनी कहा जाता है.

चंबल नदी (Chambal River)

चंबल नदी मध्य और उत्तरी भारत में यमुना नदी की एक सहायक नदी है.

सोन नदी (Son River)

सोन नदी MP के अमरकंटक से निकलती है और बिहार में आरा के पास गंगा नदी में मिल जाती है.

इनके अलावा ताप्ती नदी, बेतवा नदी और माही नदी भी प्रदेश की महत्वपूर्ण नदियां हैं.

VIEW ALL

Read Next Story