आज हम आपको MP के पंडित सच्चिदानंद त्रिपाठी के अनुसार शनिदेव को प्रसन्न करने वाले मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं.
शास्त्रों के अनुसार शनि मंत्र का जाप करने से जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है.
शनिदेव की पूजा करते समय ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए. इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव की विशेष कृपा मिलती है.
सफल जीवन के लिए अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया। दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।। गतं पापं गतं दु:खं गतं दारिद्रय मेव च। आगता: सुख-संपत्ति पुण्योऽहं तव दर्शनात्।। मंत्रों का जाप करें.
संकटों से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा में ॐ शन्नो देवीरभिष्टदापो भवन्तुपीतये मंत्र का जाप करना चाहिए.
ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम । उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात । ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः। ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्।छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्। मंत्र का जाप करें.