ये हैं मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध लोकनृत्य, पारंपरिक संस्कृति का हैं बेजोड़ उदाहरण

Harsh Katare
Oct 23, 2024

मध्यप्रदेश के अलग-अलग अंचलों में क्षेत्र के कुछ प्रसिद्ध लोकनृत्य हैं.

हर इलाके में रहन-सहन और संस्कृति में विविधता देखने को मिलती है, लोकनृत्यों में भी यह विविधता देखी जा सकती है.

मटकी

मटकी नृत्य मालवा अंचल का लोकनृत्य है, यह महिलाओं द्वारा शादियों और अन्य उत्सवों में किया जाता है.

राई

यह बुंदेलखंड और बघेलखंड के आस-पास के क्षेत्रों में बहुत लोकप्रिय है, यह जन्म, सगाई, शादियों और त्योहारों के अवसर पर आयोजित किया जाता है।

बधाई

बधाई नृत्य बुंदेलखंड क्षेत्र में किया जाता है, यह नृत्य जन्म, विवाह और तीज त्योहार जैसे खुशी के अवसरों पर किया जाता है

दिवारी

यह नृत्य बुंदेलखंड में दिवाली के दौरान किया जाता है, यह भगवान कृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने की खुशी में मनाया जाता है.

अहिराई

अहिराई बघेलखंड का लोकनृत्य है, यह शादियों में महिलाओं और पुरुषों द्वारा प्रतियोगिता की तरह प्रस्तुत किया जाता है.

कर्मा

यह बारिश के मौसम में राज्य के गोंड और उरांव जनजातियों द्वारा किया जाता है, इसे महिलाएं और पुरुष संयुक्त रूप से करते है.

लहंगी

लहंगी लोक नृत्य सहरिया, बंजारा और कंजर जनजातियों द्वारा श्रावण के महीने में और ' राखी' के त्योहार में किया जाता है.

VIEW ALL

Read Next Story