नवरात्रि के 9 दिन और भोग

नवरात्रि 2023 का प्रारंभ 15 अक्टूबर से होने जा रहा है, नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को 9 दिनों में क्या-क्या भोग चढ़ाने चाहिए, जानें

मां शैलपुत्री को सफेद चीजों का भोग

मां शैलपुत्री को सफेद चीजों का भोग लगाया जाता है और अगर यह गाय के घी में बनी हों तो व्यक्ति को रोगों से मुक्ति मिलती है.

मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री का भोग

मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री, चीनी और पंचामृत का भेग लगाया जाता है. ऐसा करने से लंबी आयु के साथ सौभाग्य प्राप्त होता है.

मां चंद्रघंटा को खीर का भोग

मां चंद्रघंटा को दूध और उससे बनी चीजों का भोग लगाएं. ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं और दुखों का नाश करती हैं.

मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग

मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं. इसके बाद प्रसाद को ब्राह्मण को दान कर दें और खुद भी ग्रहण करें. ऐसा करने से निर्णय क्षमता बढ़ेगी.

मां स्कंदमाता को केले का भोग

मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाकर प्रसाद ब्राह्मण को दे. ऐसा करने से बुद्धि का विकास होता है.

मां कात्यायनी को शहद का भोग

मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाए. ऐसा करने से लोगों के बीच आपकी आकर्षण शक्ति का विकास होगा.

मां कालरात्रि को गुड़ का भोग

मां कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाकर ब्राह्मण को दान करें. ऐसा करने से सभी शोकों से मुक्ति मिलती है. आने वाले संकटों से मां रक्षा करेगी.

मां महागौरी को नारियल का भोग

मां महागौरी को नारियल का भोग लगाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी.

मां सिद्धिदात्री को तिल चढ़ाएं

मां दुर्गा की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं. माना जाता है कि इस दिन माता को तिल का भोग लगाते हैं.

मां को भोग लगा करें गरीबों को दान

मां जगदम्बे को भोग लगा फिर गरीबों को दान करें. इससे जीवन में हर सुख-शांति मिलती है.

क्या है मां दुर्गा का प्रिय भोग

शारदीय नवरात्रि में पूजा के समय मां दुर्गा को उनके प्रिय भोग अर्पित करने से भक्तों पर विशेष कृपा बरसती है.

भक्तों पर मां की कृपा बरसेगी

आइए जानते हैं कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

VIEW ALL

Read Next Story