उदयपुर में पैंथर किसने छोड़ा, BJP या BAP,उपचुनाव से पहले बना सियासी मुद्दा

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

उदयपुर के गोगुंदा में आदमखोर पैंथर अभी तक 8 लोगों की जान ले चुका है. लोग डरे हुए हैं.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

इधर पैंथर की दहशत अब सियासी मुद्दा बनती दिख रही है. BJP और BAP एक दूसरे पर पैंथर छोड़ने के आरोप लगा रहे हैं.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

वैसे ये दुनिया में पहला चुनाव होगा जहां मुद्दा पैंथर बन रहा है, हो भी क्यों ना स्थानीय लोग डरे हैं और आदमखोर खुला घूम रहा है.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने कहा है कि कुछ दिन पहले BAP ने आरोप लगाया था कि आदिवासी इलाकों में लेपर्ड जानबूझकर लाया गया.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

ये आदिवासी समाज को खत्म करने की साजिश जैसा है. सांसद ने कहा कि BAPलगातार इस तरह का भ्रम फैला रही है.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

BAP को जवाब देते हुए सांसद मन्नालाल रावत ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा कि कहीं गोगुंदा में पैंथर BAP ने तो नहीं छोड़ा है ?

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

BJP सासंद की ये पोस्ट वायरल हो चुकी है और उपचुनाव में चर्चा की विषय भी बन चुकी है.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

इस बीच सेना से लेकर ड्रोन कैमरों तक की मदद से इस आदमखोर को तलाशा जा रहा है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

आदमखोर पैंथर कब पकड़ा जाएगा ये तो पता नहीं लेकिन राजस्थान की राजनीति में पैंथर की एंट्री हो चुकी है.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

VIEW ALL