करवा चौथ पर राशिनुसार पहनें इस रंग के कपड़े, अखंड रहेगा सौभाग्य

Pranjali Mishra
Oct 04, 2023

Karwa Chauth 2023

करवा चौथ व्रत पर सुहागिनें अपनी राशि के अनुसार खास रंग के कपड़े पहनने चाहिए. ऐसा करना शुभ माना जाता है.

मेष राशि

लाल या नारंगी रंग की साड़ी या लहंगा पहनना चाहिए.

वृषभ राशि

हरे रंग के कपड़े पहन सकती हैं. शृंगार में हरे और पीले रंग का इस्तेमाल करें.

मिथुन राशि

इस राशि की महिलाएं हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनें.

कर्क राशि

इस राशि के स्‍वामी चंद्रमा हैं और इनका शुभ रंग सफेद है, लेकिन पूजा-पाठ के दौरान सफेद रंग अशुभ माना जाता है इसलिए महिलाएं किसी भी रंग का कपड़े पहने. इस दौरान अपने साथ सफेद रंग का रुमाल रखें.

सिंह राशि

इस राशि की महिलाएं लाल, नारंगी या सुनहरे रंग के कपड़े पहनें.

कन्‍या राशि

इस राशि की सुहागिनों को पीले या हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहननी चाहिए.

तुला राशि

तुला राशि की जातकों को सुनहरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की महिलाएं करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े और सोलह श्रृंगार करें.

धनु राशि

इस राशि की महिलाओं के लिए पीले या सुनहरे रंग का वस्‍त्र पहनना शुभ होगा.

मकर राशि

इस राशि के स्‍वामी शनि देव का रंग नीला है इसलिए आप कोई ऐसा कपड़ा पहनें, जिसमें हल्‍का-सा नीला रंग हो.

कुंभ राशि

आप भी ऐसा वस्त्र पहनें, जिसमें हल्‍का-सा नीला रंग हो.

मीन राशि

इस राशि की महिलाएं पीले रंग के कपड़े पहनें.

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारियों पर आधारित है, जी न्यूज इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

VIEW ALL

Read Next Story