राम नवमी 2024

धार्मिक पुराणों के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम ने माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया था. हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है.

राम नवमी 2024

राम नवमी का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है. राम नवमी के दिन भगवान राम की विधि-विधान से पूजा की जाती है. राम नवमी 17 अप्रैल 2024 को है.

शुभ समय

इस पावन दिन पर आप भगवान राम की आरती भी अवश्य करें. रामचरितमानस, रामायण, श्री राम स्तुति और रामरक्षास्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं राम जी की पूजा करने के लिए हमें कितना समय मिलेगा.

राम नवमी 2024 का शुभ मुहूर्त

प्रभु राम की पूजा करने के लिए इस वर्ष शुभ मुहूर्त 17 अप्रैल को सुबह 11:03 बजे से दोपहर 01:38 बजे तक रहेगा. भगवान राम की पूजा के लिए भक्तों को 2 घंटे 35 मिनट का समय मिलेगा.

मध्याह्र का मुहूर्त

राम नवमी पर 12:20 बजे के बाद यानी मध्याह्र का मुहूर्त

गोधूलि मुहूर्त

गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:47 बजे से 07:09 बजे तक.

विजय मुहूर्त

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:34 बजे से 03:24 बजे तक.

नवमी तिथि प्रारंभ-समापन

नवमी तिथि प्रारम्भ- अप्रैल 16, 2024 को 01:23 PM नवमी तिथि समाप्त-अप्रैल 17, 2024 को 03:14 PM

मध्याह्न मुहूर्त

राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त:11:10 AM से 01:43 PM अवधि: 02 घण्टे 33 मिनट्स

रामनवमी का महत्व

हर साल सनातन धर्म में राम नवमी का पर्व बड़े ही उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है. भगवान के नाम का जप करने का बहुत अधिक महत्व होता है. राम नाम के जप में कोई विशेष नियम नहीं होता है, आप कहीं भी कभी भी राम नाम का जप कर सकते हैं.

भगवान राम ने लिया था जन्म

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन भगवान राम ने जन्म लिया था. अयोध्या के राजा दशरथ के घर चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान राम ने जन्म लिया था. जो उनके ज्येष्ठ पुत्र कहलाए.

Disclaimer

यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. Zeeupuk इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.

VIEW ALL

Read Next Story