बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले पैन को गैस पर गर्म कर लेंगे.

Salaam Tv Digital Team
Jul 25, 2023


पैन जब गर्म हो जाए तो उसमें घी और बेसन डाल के हल्की आंच पर फ्राई कर लें.


बेसन ब्राउन हो जाने पर घी किनारे से निकलता हुआ दिखने लगेगा.


एक दूसरे पैन में चीनी और पानी मिक्स करके हल्की आंच पर पकने के लिए छोड़ दें.


जब चीनी घुल जाए, तो मिक्सचर को एक बार उबाल लें. गाढ़ा होने तक पकाएं.


कुछ देर बाद 1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.


चाशनी के लगभग एक तार की कंसिस्टेंसी के होने पर, गैस बंद कर दें, और इसमें भुने हुए बेसन मिक्स करें.


अब एक ट्रे लें और उस पर घी लगा कर चिकना कर लें.


अच्छी तरह मिला लेने के बाद मिक्सचर को घी लगे बर्तन में निकाल लें.


ठंडा होने पर इसे काट लें. ऊपर से बादाम, सूखे मेवे से गार्निश कर सर्व करें.

VIEW ALL

Read Next Story